Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कार चालक ने 2 कारों व बाइक को मारी टक्कर,...

Jalandhar News: कार चालक ने 2 कारों व बाइक को मारी टक्कर, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बाबा साहेब अंबेडकर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास वाहनों की टक्कर होने को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, देर रात बेकाबू कार ने एक साथ कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में एक बाइक सवार कार के नीचे आ गया। हालांकि बाइक सवार ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचा ली लेकिन बाइक कार के नीचे दब गई। चंडीगढ़ नंबर (CH 01 CU 7272) की किया सेल्टोस कार चला रहे ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी दो से तीन कारों और भी जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में वाहनों का भारी नुकसान हुआ है।

घटना के वक्त आरोपी कार ड्राइवर ने कपड़े तक नहीं पहने हुए थे और वह बोलने की हालत में नहीं है। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर बनियान में सड़क पर घूमता दिखा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर ने मौके से गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ और राहगीरों ने हिम्मत दिखाकर उसे तुरंत घेर लिया और पकड़ लिया। पीड़ित बाइक सवार मोहित, जो एक बैंक में काम करता है, ने बताया कि वे सड़क किनारे बाइक खड़ी करके किसी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी इस तेज रफ्तार कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।

इसमें जान बाल-बाल बची, हालांकि उनकी स्प्लेंडर बाइक कार के नीचे बुरी तरह फंसकर चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर (112) की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी बेहद गंभीर रूप से शराब के नशे में धुत था और उसे अपना नाम या होश तक नहीं था। पुलिस अधिकारियों (अमरीक सिंह) ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और सबसे पहले उसका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। इसके साथ ही, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि विवेक इंटरनेशनल होटल के बाहर अवैध पार्किंग के कारण तो सड़क पर यातायात प्रभावित नहीं हो रहा था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Jassi Gill ने अपनी मां की आत्मिक शांति के लिए दरबार साहिब में नवाया शीश, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी सिंगर और फिल्म एक्टर जस्सी गिल ने...

Punjab News: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, MLA और SDM ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों...

पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः मझोला थाना क्षेत्र में मलकद्दा स्थित चट्टा पुल...

Jalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

3 दिन पहले अस्पताल में मिली थी छुट्टी जालंधर, ENS:...

Punjab News: Jassi Gill ने अपनी मां की आत्मिक शांति के लिए दरबार साहिब में नवाया शीश, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी सिंगर और फिल्म एक्टर जस्सी गिल ने अपने परिवार के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब में मत्था...

Punjab News: ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, MLA और SDM ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर की सफाई, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत...

पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत, देखें वीडियो

मुरादाबादः मझोला थाना क्षेत्र में मलकद्दा स्थित चट्टा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। गांगन नदी पर बना अस्थाई...

Jalandhar News: प्लाट से 26 वर्षीय नौजवान का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

3 दिन पहले अस्पताल में मिली थी छुट्टी जालंधर, ENS: न्यू रत्न नगर में प्लाट से शव बरामद हुआ है।...