Himachal Govt
Nationalदिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर अचानक फट गया। फ्लाइट का टायर बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फटा है। इस फ्लाइट में करीबन 37 पैसेंजर्स और 4 क्रू सदस्य समेत कुल 41 लोग सवार थे। विमान के लैंडिंग के बाद सभी लोगों को सुरक्षित तौर से रनवे पर उतार लिया। सभी लोगों को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।

समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 41 लोगों के साथ बिलासपुर में पहुंचे इस विमान फ्लाइट का नंबर 9I613 था। यह घटना शुक्रवार को सुबह करीबन 11 बजे घटी थी। उन्होंने कहा कि जब विमान बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग कर रहा था। इसी दौरान उसका बाई ओर का टायर पंचर हो गया और फट गया। उन्होंने कहा कि हालांकि इस घटना के दौरान किसी भी यात्री और क्रू के सदस्यों को किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। सभी को सुरक्षित रुप से विमान से बाहर निकाल लिया गया है। उनको टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया है।

क्रू सदस्यों को नहीं आई चोट

उन्होंने कहा कि इस घटना के दौरान किसी भी यात्री और क्रू सदस्यों को चोट नहीं आई। सभी को सुरक्षित तौर पर विमान से बाहर भी निकाल लिया गया और उनको टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाया गया।

बाकी की फ्लाइट्स हुई कैंसिल

घटना के बाद अधिकारियों ने इस बात की जानकारी भी दी है कि अलायंस एयर एयरलाइंस ने बाद में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर के आगे जाने वाली सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। फ्लाइट्स रद्द होने के बाद यात्रियों को भारी असुविधा का सामना भी करना पड़ा। वहीं इस मामले को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और अलायंस एयरलाइन की तकनीकी टीम घटना के कारणों और टायर फटने की जांच का भी पता लगा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 8 वर्षीय बच्ची समेत दो घायल, देखें वीडियो

मोरनी: मोरनी-पंचकूला मार्ग पर खेड़ा बागड़ा गांव के पास...

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त हुए मनिंदरजीत सिंह बेदी

चंडीगढ़: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बी.सी.आई.) द्वारा पंजाब के...

Haryana News: दो कारों की जोरदार भिड़ंत, 8 वर्षीय बच्ची समेत दो घायल, देखें वीडियो

मोरनी: मोरनी-पंचकूला मार्ग पर खेड़ा बागड़ा गांव के पास शुक्रवार को दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे...

Jalandhar News: AAP सरकार सनातन धर्म से लोगों को जोड़ने के लिए वचनबद्ध- मोहिंदर भगत, देखें वीडियो

‘हमारे राम’ नाम का करवाया गया धार्मिक समागम का आयोजन  जालंधरः सिटी इंस्टीट्यूट में ‘हमारे राम’ नाम से एक धार्मिक...

रक्षा बंधन पर सुबह पूजा पाठ करके नौ दिनों की कार पर निकला नाग देवता जी का पवित्र छत्र

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव बदोली में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी...

राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के...