Himachal Govt
LudhianaPunjab News: जूतों की दुकान की आड़ में पाक एजेंसियों को जानकारी...

Punjab News: जूतों की दुकान की आड़ में पाक एजेंसियों को जानकारी देता जासूस गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना सराभा नगर पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक संदिग्ध मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क होने के शक में रछपाल सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी सरफ कोट, फतेहगढ़ चूड़ियां, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, तफ्तीश अधिकारी अर्शदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मिली खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

सूचना में बताया गया कि आरोपी ने मैडीवेज अस्पताल के सामने प्लॉट नंबर-1, न्यू सुंदर नगर, फिरोजपुर रोड, लुधियाना में किराए पर दुकान ली हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दुकान के बाहर कैमरे लगाए गए थे और इन कैमरों की पूरी एक्सेस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के पास होने की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि कैमरों के जरिये लुधियाना में हो रही गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और यह जानकारी सीमा पार बैठे लोगों तक पहुंच सकती थी। इसके अलावा, पुलिस जांच में यह बात भी सामने आने का दावा किया गया है कि आरोपी अलग-अलग फोन से धमकियां देता था।

पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आशंका जताई है कि ऐसी गतिविधियों की आड़ में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां लुधियाना जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जानकारी इकट्ठा कर सकती थीं। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच का केंद्र यह पता लगाने पर है कि कैमरों की एक्सेस किन लोगों को दी गई थी, उनके जरिये कौन सी जानकारी देखी जा रही थी, आरोपी के किन लोगों से संपर्क थे और धमकियां देने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे फोन का इस पूरे मामले से क्या संबंध है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़...

एलपीयू के छात्र निखिलन जे.एम. दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वैश्विक स्तर...

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच...

ब्रेक फेल होने पर 60 यात्रियों से भरी बस पहाड़ी से टक्कराई, मची चीख-पुकार

कुल्लूः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल में रक्षा बंधन...

दिल्ली से छतीसगढ़ जा रही फ्लाइट का फटा टायर, विमान में सवार थे 41 लोग

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जा रही अलायंस एयर की फ्लाइट का टायर अचानक फट...

Haryana News: सुनार की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

कार सवारों को देखकर मौके से भागे चोर पंचकूलाः पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव लोहागढ़ में वर्मा ज्वैलर नामक सुनार...

एलपीयू के छात्र निखिलन जे.एम. दुनिया की सबसे बड़ी ग्लोबल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने वैश्विक स्तर पर प्रतियोगिता प्रतिभाओं को निखारने की अपनी परंपरा में एक...

Nepal में आई बाढ़ में आखिर कितने भारतीय सुरक्षित? MEA ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नेपाल में आई भयंकर बाढ़ के बीच में अब विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश...