Himachal Govt
EntertainmentRakhi 2026: बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार,...

Rakhi 2026: बॉलीवुड सेलेब्स ने अलग अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, शेयर किए यादगार पल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: पूरे भारत में राखी का त्यौहार आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस खास रिश्ते को लेकर सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई सारे सेलेब्स ने ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें यह पता चल रहा है कि उनका राखी का त्योहार कैसा रहा। कंगना रनौत से लेकर अनुपम खेर तक सभी अपनी बहनों और भाई के प्यार में रंगे हुए दिखे हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को राखी के त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं।

जेनेलिया डिसूजा ने भाई के साथ मनाया रक्षाबंधन

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने भाई नाइजेल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई को राखी बांधती और मस्ती करती दिख रही है। साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी दिया। एक्ट्रेस ने लिखा कि – ‘हर साल होने वाली हमारी लड़ाई। हमेशा बड़ी बहन को ही तोहफे देने और लाड़ प्यार करने वाला बनना पड़ता है उल्टा नहीं हो सकता। इसकी इजाजत नही हैं पर इस बार निगु पिगु ने छोटी गैंग की मदद ले ली और मैं बुरी तरह से हार गई। हैप्पी राखी निगु पिगु’।

प्रीति जिंटा ने भी शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने भाई को तिलक लगाती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया कि – ‘आप सभी को राखी की शुभकामनाएं। मेरे दोनों पार्टनर जो मेरा खुशियों और गम हर समय साथ देते हैं आपको ढेर सारा प्यार’।

कंगना ने बांधी भाई के हाथ में राखी

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी अपने भाई के साथ राखी का त्योहार मानाया है। इसमें वो अपने भाई को राखी बांधती दिख रही हैं। ब्लू कलर की साड़ी में कंगना काफी सुंदर दिख रही हैं। भाई के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि – ‘मेरे प्यारे भाई मैं भगवान से यह प्रार्थना करती हूं कि तुम्हारी कलाई पर बांधा ये प्यार का बंधन हमेशा तुम्हारी रक्षा करे। तुम हमेशा हमारी माता-पिता की सेवा करो। कुल की गरिमा को बढ़ाओ, पत्नी का सदा कल्याण करो। संतान की हमेशा रक्षा करो और सदा जीवन से संतुष्ट रहो। मेरे प्यार भाई मैं सदा तुम्हें स्वस्थ और समृद्ध देखू मेरे लिए तुम मेरे माता-पिता की ही छवि हो। तुम्हारा प्रेम और संस्कार मुझे हमेशा मिले। सब बहन भाईयों को इस प्रिय पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने शेयर की तस्वीर

संजय दत्त की बहन प्रिया दत ने भी राखी के मौके पर एक्टर के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि – ‘बचपन की यादों से लेकर अभी तक की जिंदगी ने हमें काफी कुछ दिखाया है परंतु कभी कुछ चीजें नहीं बदलती हैं जैसे कि हमारा प्यार, हंसी मजाक, छोटी छोटी नोकझोंक ढेर सारी बातें और बिना कुछ कहे हुए एक दूसरे को समझ लेना। हैप्पी राखी भैया’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Dutt Roncon (@priyadutt)

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सुषमा ठाकुर ने पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो को बांधी राखी, रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

ऊना,सुशील पंडित: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र...

Punjab News: BJP के 3 नेताओं पर लटकी तलवार, नोटिस जारी

संगरूरः भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने...

राज्यपाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा...

Punjab News: आग लगने से झुलसी नाबालिग की मौत, 3 गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज

मोहालीः एसएएसनगर में 28 औद्योगिक क्षेत्र फेज़-7 में 21...

सुषमा ठाकुर ने पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो को बांधी राखी, रक्षा बंधन की दी शुभकामनाएं

ऊना,सुशील पंडित: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर कुटलैहड़ क्षेत्र की डेरा बाबा रूद्रानंद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुषमा ठाकुर ने...

Punjab News: BJP के 3 नेताओं पर लटकी तलवार, नोटिस जारी

संगरूरः भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में तीन नेताओं...

कैंसर के मामलों में बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक,जीवनशैली में बदलाव से एक-तिहाई मामलों की रोकथाम संभव : डॉ. संदीप कुक्कर

ऊना,सुशील पंडित: भारत में कैंसर के बढ़ते मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पार्क अस्पताल मोहाली...

राज्यपाल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर जम्मू स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी...