Himachal Govt
Nationalराखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

राखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः बामौर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। बामौर स्थित संसोर नाले में आई बाढ़ ने हनुमान मंदिर, प्रतीक्षालय और कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं झांसी जिले में स्थित संसोर नाले में आई बाढ़ में एक कार बह गई। कार में रक्षाबंधन मनाने जा रहीं दो महिलाएं और उनके छोटे बच्चे सवार थे। इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते सड़क पर 5 से 6 फीट ऊंचा पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों की चेतावनी को नजरअंदाज कर ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी पानी में उतारी, तेज बहाव में कार बहने लगी।

कार को बहता देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत महिलाओं और मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दरअसल, जालौन के थाना एट के ईगुई की रहने वाली रीना पाल पत्नी ओमजी, अपनी दुधमुंही बेटी मान्या, सीमा पत्नी राजकुमार अपनीय दुधमुंही बेटी तान्या के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने मायके ककरबई के गांव ठर्रो जा रही थीं। उनके साथ रिश्तेदार केशपाल बेटा भैयालाल व अंकित पाल बेटा सीताराम भी सवार थे। वहीं दिन भर तेज बारिश से संसोर नाला उफना गया। जिससे खडैनी-बांमौर पी.डब्लू.डी. की सडक पर करीब 5-6 फीट ऊपर बहने लगा।

जैसे ही चालक सड़क पर पहुंचा तो कार पानी के तेज बहाव में बहती चली गईं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के तेज बहाव को देखते हुए कार चालक को पानी में वाहन न उतारने की सलाह दी। लेकिन चालक ने कथित तौर पर उनकी बात अनसुनी कर दी और कार को बाढ़ के पानी में उतार दिया। इसके बाद कार पानी में बहती हुई दूर तक चली गई। चालक और महिलाओं व बच्चे तुरंत दरवाजा खोलकर ऊपर आ गए। यहां ग्रामीणों की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में मदद की। ग्रामीण तुरंत दौड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों महिलाओं और उनके मासूम बच्चों को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं बाहर निकलकर महिलाएं बदहवास सी हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

24 से 27 अगस्त तक हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की गई प्रदर्शनी

चंडीगढ़: स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के...

Punjab News: जूतों की दुकान की आड़ में पाक एजेंसियों को जानकारी देता जासूस गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना सराभा नगर पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों...

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

24 से 27 अगस्त तक हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित की गई प्रदर्शनी

चंडीगढ़: स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक...

Punjab News: जूतों की दुकान की आड़ में पाक एजेंसियों को जानकारी देता जासूस गिरफ्तार, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना सराभा नगर पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े एक संदिग्ध मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया...

अब सोनिया गांधी की किताब नहीं छापेगी Penguin India, इस वजह से कंपनी ने पीछे हटाए कदम

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी इन दिनों अपनी आने वाली किताब Belonging: A Journey Of Love को...

Punjab News: महंगाई को लेकर BJP के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

फगवाड़ाः देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में...