Himachal Govt
JalandharJalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति-सास का कोर्ट से...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति-सास का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां पुलिस को दोनों का कोर्ट से 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनूप गौतम वकील ने कहाकि एक सितंबर तक कोर्ट द्वारा दोनों का पुलिस रिमांड मिला है। कोर्ट में माननीय जज को बताया कि किस तरह दोनों नेहा को टार्चर करते रहे और उन्हें हार्पिक पिलाया। घटना के बाद उसके रिश्तेदारों द्वारा नेहा के परिजनों को हालत गंभीर होने की सूचना दी गई।

जज साहिब के साथ महिला ने खुद घटना की जानकारी दी। वकील ने कहाकि पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से 4 दिन का दोनों का पुलिस रिमांड मिला है। वकील के अनुसार पहले भी नेहा को परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके दस्तावेज भी कोर्ट में जल्द पेश किए जाएंगे। वकील ने बताया कि 19 तारीख से नेहा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है, लेकिन अगले दिन नेहा के परिजनों को रिश्तेदार द्वारा हालत के बारे में बताया गया। वहीं केस को लेकर भाई अमरिश अमन ने कहाकि ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जिससे लोगों के लिए नई मिसाल पेश हो सके और परिवार को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहाकि मासूम महिलाओं और लड़कियों के साथ ही ऐसा बर्ताव देखने को मिलता है।

इस दौरान सीएम भगवंत मान सरकार और पुलिस का आभार व्यक्त किया, जिनकी मदद से 6 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। इस केस में यह पहला पड़ाव है, जब तक दोषियो को फांसी की सजा या उम्रकैद नहीं होगी, तब तक वह संघर्ष जारी रखेंगे। वहीं सतपाल कौर को लेकर कहा कि रिलेशन के सबूत उमंग बस्सी के साथ मिले है। सतपाल कौर को 14 दिन की ज्यूडिशली कस्टडी में जेल भेजा गया है। इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सीएम मान और डीजीपी की मदद से उज्जैन से दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इतनी जल्दी दोनों को उज्जैन गिरफ्तार करना आसान नहीं है। पीड़ित ने कहाकि उसे घटना के दौरान पुलिस द्वारा एफआईआर ले जाने के लिए कहा गया, उस दौरान दोनों दोषी मौके से फरार हो चुके थे। जिसके बाद दोनोंं दोषियों को ट्रेस करके उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2.920 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित 6 गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे और अवैध हथियारों के...

राखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

झांसीः बामौर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार...

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और...

Punjab News: न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके...

Punjab News: 2.920 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित 6 गिरफ्तार

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल...

Punjab News: महिला से मारपीट-छेड़छाड़ के आरोप में मसीह भलाई बोर्ड मैंबर के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः मसीह भलाई बोर्ड पंजाब के सदस्य कुछ ही दिन पहले बनाए गए धारीवाल निवासी मसीह नेता साबा भट्टी...

राखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

झांसीः बामौर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी...

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच के चलते मेटा के प्लेटफॉर्म्स...