Himachal Govt
JalandharMeharchand Polytechnic College के अंकुश शर्मा ने जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में...

Meharchand Polytechnic College के अंकुश शर्मा ने जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026-27 में जीता कांस्य पदक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Principal Dr Jagroop Singh ने किया सम्मानित

जालंधर (Ens): राइजादा हंसराज स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की देखरेख में जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 23 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक किया गया। इस चैंपियनशिप में अलग-अलग उम्र के 600 से ज्यादा खिलाड़ियों से हिस्सा लिया।

विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया के द्वारा सम्मानित भी किया गया। पुरुष वेटरन डबल्स वर्ग में अंकुश शर्मा प्रभारी एप्लाइड सांइस विभाग मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। अंकुश शर्मा के जीतने पर प्रिंसिपल डॉ. जगरुप ने शशि और सुशील के साथ मिलकर उन्हें सम्मानित किया।

इसके अलावा प्रिंसिपल की ओर से उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर जीत हासिल करने के लिए बधाई भी दी गई। बता दें कि इससे पहले भी अंकुश शर्मा ने PSBTE चंडीगढ़ के अंतर्गत आयोजित हुए PTIS खेलों में लगातार चार सालों 2022, 2023, 2024 और 2025 में Best Player Award भी अपने नाम किया था। इस अवॉर्ड के साथ उन्होंने अपने टैलेंट का अनोखा प्रदर्शन भी किया है।

अंकुश शर्मा ने अपनी इस जीत का श्रेय भगवान, अपने परिवार और प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. जगरुप सिंह ने कॉलेज में खेलों को हमेशा से प्रोत्साहित किया है और खिलाड़ियों का भी हमेशा साथ दिया है। डॉ. जगरुप सिंह के इस साथ के कारण ही उन्हें हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिली है।वहीं प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने अंकुश शर्मा को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उनके समर्पण, मेहनत और खेलों को लेकर जज्बे की भी सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

झांसीः बामौर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार...

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और...

Punjab News: न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके...

200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर शॉपिंग मॉल बनाने पर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब...

Punjab News: महिला से मारपीट-छेड़छाड़ के आरोप में मसीह भलाई बोर्ड मैंबर के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

गुरदासपुरः मसीह भलाई बोर्ड पंजाब के सदस्य कुछ ही दिन पहले बनाए गए धारीवाल निवासी मसीह नेता साबा भट्टी...

राखी बांधने जा रही महिलाओं की नाले में बही कार, देखें वीडियो

झांसीः बामौर में दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी...

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच के चलते मेटा के प्लेटफॉर्म्स...

Punjab News: न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई।...