Himachal Govt
AmritsarPunjab News: 2.920 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित 6 गिरफ्तार

Punjab News: 2.920 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित 6 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस अलग-अलग दो ऑपरेशन चलाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 किलो 920 ग्राम हेरोइन और 8 हाई-एंड पिस्तौल बरामद की गई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी से जुड़े हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, ड्रोन के जरिए सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप पंजाब पहुंचाई जा रही थी। इसके बाद इसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था। मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से खेप भेजने वाले और पंजाब में इसे हासिल कर आगे सप्लाई करने वाले लोग कौन हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है। इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूरे क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने पर जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः...

Punjab News: राखी पर्व पर 5.30 लाख महिलाओं के खातों में हुई टूं-टूं, 181.50 करोड़ हुए ट्रांसफर, देखें Live

अमृतसरः बाबा बकाला में रक्षाबंधन पर सीएम भगवंत मान...

 पुलवाला बाजार में रास्ता रोककर लोहे के कड़े से मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत पुलवाला बाजार...

बारात लेकर जा रही बस पोल से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, देखें CCTV

एर्नाकुलमः केरल के कूथट्टुकुलम क्षेत्र के कक्कूर में भीषणएक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शादी के मेहमानों से भरी...

मुख्यमंत्री सेहत योजना: 104 हेल्पलाइन के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी रहता है मरीजों से संपर्क

चंडीगढ़: मानसा के हरदेव सिंह के लिए मुख्यमंत्री सेहत योजना (एमएमएसवाई) के तहत अस्पताल से डिस्चार्ज होना उपचार का...

लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

महाराजा ने प्रेम के लिए ठुकराए थे शाही रिश्ते स्टावांगेरः नॉर्वे के लोकप्रिय महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की...

Punjab News: राखी पर्व पर 5.30 लाख महिलाओं के खातों में हुई टूं-टूं, 181.50 करोड़ हुए ट्रांसफर, देखें Live

अमृतसरः बाबा बकाला में रक्षाबंधन पर सीएम भगवंत मान ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत तीसरी किस्त की राशि...