Himachal Govt
LudhianaPunjab News: राखी पर्व पर जेल पहुंची बहनें, भाइयों को बांधे प्रेम...

Punjab News: राखी पर्व पर जेल पहुंची बहनें, भाइयों को बांधे प्रेम के धागे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

10 दिन बेटे को देख रो पड़ा पिता

लुधियाना: राखी के पवित्र त्योहार को लेकर देश भर में बहनें अपने भाइयों के हाथों में राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना कर रही हैं। वहीं सेंट्रल जेल के बाहर भी बहनों का बड़ा भाईयों को राखी बांधने को लेकर भारी हुजूम देखने को मिला। जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें सुबह से ही जेल के बाहर पहुंचनी शुरू हो गईं। राखी के त्योहार को लेकर जेल प्रशासन द्वारा भी विशेष प्रबंध किए गए।

अपने भाइयों से मिलने और राखी बांधने की उत्सुकता में बहनें लंबी लाइनों में खड़ी दिखाई दीं। इस दौरान बहनों के हाथों में राखियां और मिठाइयां दिखाईं दीं। कई बहने अपने भाई से लिपटकर रो पड़ीं। नशा तस्करी मामले में बंद युवक ने रोते हुए कहा पहले घर पर रखी बंधवाते थे, लेकिन अब यहां बहन को आना पड़ा। वहीं 10 दिन बेटे को देखकर 3 महीने से जेल में बंद पिता रो पड़ा। लंबे समय की प्रतीक्षा के बावजूद बहनों में अपने भाइयों से मिलन का उत्साह साफ़ नज़र आया। इस मौके भावुक तस्वीरें भी सामने आईं। जेल में बंद भाइयों से मुलाकात करके बहनों ने उनके हाथों में राखी बांधी और भाई-बहन के इस रिश्ते को निभाया।

कई बहनों ने अपने भाइयों की सुख-शांति के लिए दुआ भी की। राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। जेल की ऊंची दीवारों और कठोर सुरक्षा के बावजूद इस दिन बहनों द्वारा अपने भाइयों तक पहुंच कर राखी बांधना इस रिश्ते की गहराई को दर्शाता है। सेंट्रल जेल के बाहर लगी लंबी लाइनों और बहनों की बड़ी संख्या ने राखड़ी के त्योहार के मौके पर भाई-बहन के प्यार की एक भावुक तस्वीर पेश की। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा की छाया नहीं है और सुबह 6 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त था। लेकिन अब पूरे दिन भी राखी बांधी जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और...

Punjab News: न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके...

200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर शॉपिंग मॉल बनाने पर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब...

Punjab News: केंद्रिय जेल में 200 महिलाओं ने भाईयों को बांधी राखी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले की केंद्रीय जेल में आज पंजाब सरकार...

Punjab News: जेलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध, बहनों ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, देखें वीडियो

पठानकोटः जेलों में रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के...

Teenagers को कैसे खराब कर रहा Meta? पूर्व इंजीनियरिंग डायरेक्टर के सवालों पर बढ़ा विवाद

टेक्नोलॉजी: बच्चों के हाथ में इन दिनों स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की बढ़ती पहुंच के चलते मेटा के प्लेटफॉर्म्स...

Punjab News: न्यू मॉडल टाउन में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

फगवाड़ा/ राजेश कुमारः शहर के न्यू मॉडल टाउन इलाके में रहस्यमय परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई।...

200 साल पुराना गुरुद्वारा गिराकर शॉपिंग मॉल बनाने पर गरमाई सियासत, देखें वीडियो

बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक ‘श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा’ को...

Punjab News: केंद्रिय जेल में 200 महिलाओं ने भाईयों को बांधी राखी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले की केंद्रीय जेल में आज पंजाब सरकार की दिशानिर्देशों के अनुसार राखी का त्योहार मनाया गया। इस...