Himachal Govt
JalandharJalandhar News: घर में व्यक्तियों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

Jalandhar News: घर में व्यक्तियों ने की जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। दरअसल, घटना के दौरान परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में पड़े सामान की तोड़फोड़ की गई। हालांकि परिवार ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता रेखा ने बताया कि वह बुआ के घर गई हुई थी। इस दौरान आज सुबह जब वह घर लौटी तो देखा घर का लॉक टूटा हुआ था। वहीं बिजली का मीटर, टीवी, अलमारी सहित अन्य सामान तोड़ दिया गया। महिला ने कहाकि उन्हें शक है कि घटना को अंजाम लड्डू और घुग्गी ने घटना को अंजाम दिया है।

महिला के अनुसार उनका दोनों के साथ विवाद चल रहा है। गौर हो कि 10 दिन पहले महिला के बेटे पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले को लेकर महिला ने कहाकि यह भी उन्हीं व्यक्तियों के साथी है। फायरिंग के दौरान रोशन सहित अन्य लोगों ने बेटे पर हमला किया था और लड्डू व घुग्गी उनके साथी ही है। महिला के अनुसार पहले भी दूसरे घर पर इन्हीं लोगों द्वारा हमला किया गया था। उस दौरान दूसरे घर में भी तोड़फोड़ की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी।

वहीं गोलियां चलने के मामले में 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि 2 लोग फरार चल रहे है। महिला ने कहा कि आज घर में तोड़फोड़ होने को लेकर थाना 6 में शिकायत दे दी है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है। बता दें कि 17 दिन पहले व्यक्तियों ने घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर खिड़की तोड़ दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद रेखा डर के कारण बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने घर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस दौरान हमलावारों द्वारा गोलियां भी चलाई गई थी। वहीं हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूट गए। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

Haryana News: अस्पताल में इलाज करवाने आए दो गुट आपस में भिड़े, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में उस समय हंगामा मच गया,  जब इलाज करवाने पहुंचे दो गुट आपस में भिड़...

पंजाब में सभी गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स खत्म करने के लिए 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू

चंडीगढ़: पंजाब को कूड़ा-कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह...

छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी भेदभाव के खिलाफ बुलंद की थी आवाज: Tarunpreet Singh Sondh

चंडीगढ़/साहिबजादा अजीत सिंह नगर: पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, बिजली, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तरुनप्रीत सिंह...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सभी पंजाबियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों...