Himachal Govt
Unaगगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर...

गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए “नशा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत SIU ऊना की टीम ने गगरेट में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.86 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 की रात SIU ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गगरेट-होशियारपुर रोड पर इच्छाधारी मंदिर के नजदीक नाकाबंदी व तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान राहुल ठाकुर निवासी कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब, जिला ऊना के मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल में छिपाकर रखा गया 4.86 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा नशे की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। जिला पुलिस ऊना ने लोगों से अपील की है कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने नशे की अवैध बिक्री या तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को...

इस दिन होगी बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की...

संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : Dr. Arvind Sharma

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद...

PSPCL द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज यहां कहा कि बिजली उपभोक्ता अपने बिजली बिलों...

राज्यपाल ने हिमाचल की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं से जुड़े कारीगरों को दिए GI प्रमाण पत्र

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन पारंपरिक उत्पादों रणसिंघा, लकड़ी की नक्काशी और हस्तनिर्मित कालीनों को हाल ही में भौगोलिक...

हरियाणा में कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान होगी अधिक सटीक और पारदर्शी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पात्र लाभार्थियों की पहचान को अधिक सटीक, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए जमीनी स्तर...

इस दिन होगी बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निवारण के लिए...