लुधियाना: जिले में ड्यूटी पर जा रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति हाईवे पार करने के बाद नगेश वाली गलियों के रास्ते अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार कुछ युवकों ने व्यक्ति को घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।
चाकू मारकर मौके से फरार
व्यक्ति के चिल्लाने पर बाइक सवार बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को लगे पांच टांके
घायल व्यक्ति सर्वेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके घाव पर पांच टांके लगाए गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित व्यक्ति ने कहा मैं सिलाई का काम करता हूं। शहर में लूटपाट की वारदात बढ़ती जा रही है। पुलिस-प्रशासन से यही मांग की लुटेरे पर नकेल कसी जाए। जिससे हम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।