जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की कड़ी में जालंधर में प्रसिद्ध नाटक ‘हमारे राम’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार दीपक बाली ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। नाटक ‘हमारे राम’ का आयोजन और मुख्य विशेषताएं यह है कि भव्य नाटक सिटी इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में 28 और 29 तारीख को आयोजित किया जाएगा। रोजाना 2 शो आयोजित होंगे दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक। शाम 6:30 बजे से होगा।
सवा तीन घंटे के इस नाटक में संपूर्ण रामायण (अरण्य कांड, अयोध्या कांड, लव-कुश कांड और सुंदर कांड) का जीवंत मंचन किया गया है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा इसमें मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दीपक बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत पंजाब सरकार सभी धर्मों और आस्थाओं के सम्मान के लिए काम कर रही है।
कांग्रेस सांसद धर्मवीर गांधी के पोस्ट पर पंजाब में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। गांधी ने पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर धार्मिक कार्यक्रमों पर सवाल उठाए हैं। आम आदमी पार्टी ने उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और दीपक बाली ने कांग्रेस सासंद के बयान को लेकर जमकर निशाने साधे। बाली ने कहा कि सासंद गांधी उस समय क्यों नहीं बोले जब गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां दिवस मनाया जा रहा था। वहीं 650वें गुरु रविदास जी के दिवस मनाए जाने पर सासंद गांधी ने क्यों नहीं कुछ कहा, लेकिन अब सनातन धर्म से भगवान शिव और भगवान राम के कार्यक्रम को लेकर सवाल कांग्रेस सासंद उठा रहे है।
बाली ने कहाकि कांग्रेस की सोच है और हिंदुओं के साथ पक्षपात कर रहे है। सनातन धर्म कांग्रेसियों से बर्दाशत नहीं हो रहा। बाली ने कहाकि पहली सरकार है जो सनातन धर्म के लिए काम कर रही है। ऐसे में उन्होंने लोगों से गांधी के बयान पर ट्रैप में ना आने की लोगों से अपील की है। बाली ने कहाकि अभी तक धर्मवीर गांधी के बयान पर किसी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रताप बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, राजा वडिंग किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है। गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि कर का पैसा इलाज, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी ढांचे में लगना चाहिए, न कि धार्मिक यात्राओं पर। आप ने कांग्रेस से गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बाली ने कांग्रेस के विरोध को उनकी खराब सोच का परिणाम बताया।