Himachal Govt
Chandigarhस्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें...

स्कूलों को लेकर केजरीवाल ने BJP को किया चैलेंज, मांगी लिस्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी स्कूलों को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, हाल ही में आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा के सांसद हरभजन सिंह उर्फ भज्जी द्वारा नशे और स्कूल की खस्ता हालत की दो बार वीडियो जारी की गई थी। वहीं नशे की वीडियों को पुलिस ने राजस्थान का बताया था और स्कूल की खस्ता हालत की वीडियो शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने जांच करने के बाद बताया था कि वह 2018 की है। वहीं स्कूलों की खराब हालत बताने पर आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को चैलेंज किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजकल भाजपा वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को चैलेंज करता हूं, 30 साल से तुम्हारी गुजरात में सरकार है, साढ़े 4 साल से हमारी पंजाब में सरकार है।

पंजाब की मैं 1 हजार स्कूलों की लिस्ट देता हूं, तुम गुजरात के एक हजार स्कूलों की लिस्ट दो। केजरीवाल ने कहा कि हम सब, आप भी आओ, हम भी आएंगे। आपके गुजरात के एक हजार स्कूलों और पंजाब के एक हजार स्कूलों की मिलकर इंस्पेक्शन करते हैं, कौन से अच्छे हैं। पूरे मीडिया को लेकर जाएंगे, भाजपा वाले भी आएं, हम लोग भी आएंगे। दोनों राज्यों के स्कूलों की इंस्पेक्शन करते हैं। पूरा देश देखेगा कि कहां के स्कूलों की क्या हालत है? केजरीवाल ने कहा कि जब से कॉकरोच जनता पार्टी वालों ने भाजपा के राज्य में इनके स्कूलों की बुरी हालत दिखाई, तब से ये पंजाब के स्कूलों को बदनाम कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ साढ़े 4 साल में हमने पंजाब के स्कूल शानदार बना दिए। पंजाब में लगभग 19700 स्कूल हैं, उसमें से 500 स्कूल रह गए हैं, 19,200 स्कूलों को हमने शानदार बना दिया है। बचे 500 स्कूलों का भी वर्क इन प्रोग्रेस है। वह भी अगले डेढ़–2 साल में ठीक हो जाएंगे। भाजपा वालों को मैं बता दूं कि सरकारी स्कूलों की एजुकेशन में पंजाब देश भर में नंबर वन है। ये हम नहीं कह रहे, ये तुम्हारी केंद्र की नीति आयोग की रिपोर्ट है। हमने केरल को भी पीछे छोड़ दिया। 2022 में जब हमारी सरकार बनी, तब पंजाब 28वें नंबर पर था। अभी कुछ दिन पहले रतन ढिल्लों नाम के अकाली दल के सपोर्टर ने स्कूलों के बारे में एक ट्वीट डाला।

हमारे एजुकेशन मिनिस्टर ने उन्हें तुरंत बुलाया और स्कूल के लिए ग्रांट इश्यू कर दी। फिर रतन ढिल्लों ने खुद ट्वीट कर मंत्री की तारीफ की। आप हमारी गलती निकालो, हम उसे ठीक करेंगे, लेकिन जबरदस्ती पंजाब के लोगों को बदनाम मत करो। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल हमने ठीक नहीं किए, ये पंजाब के लोगों, टीचर्स, प्रिंसिपल, पेरेंट्स और बच्चों ने ठीक किए। पुराने वीडियो AI से एडिट कर उन्हें मत डालो। अगर भाजपा वालों में हिम्मत है तो इस चैलेंज को स्वीकार करो। पूरा देश देखेगा कि गुजरात में 30 साल की सरकार अच्छी है या पंजाब में साढ़े 4 साल की सरकार?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कुछ दिन पहले फतेहगढ़ साहिब के जल्ला गांव स्थित सरकारी हाई स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में स्कूल के कथित तौर पर खराब शौचालय और जर्जर सुविधाएं दिखाई गई थीं। भाजपा की ओर से इसे पंजाब की मौजूदा सरकारी स्कूल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए साझा किया गया। भाजपा के इस पोस्ट को राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी रीट्वीट किया। हरभजन सिंह ने तंज कसते हुए लिखा- “भाजी इतना सच न बोलो, नहीं तो इसे भी राजस्थान की वीडियो बता देंगे पेड ट्रोलर्स।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा...

27 को Punjab Bandh को लेकर व्यापारियों का ऐलान, खुली रहेंगी दुकानें

फरीदकोटः अपनी मांगों को लेकर लगातार मोर्चा खोले बैठी...

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा...

Himanshi Khurrana ने Ex-Boyfriend Asim Riaz को दिया खुला चैलेंज, बोली – ‘मेरे पास कई सबूत हैं’

मनोरंजन: पंजाबी इंडस्ट्री का मशहूर नाम हिमांशी खुराना इन...

बुलेट सवार को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 सैकेंड में उजड़ गई जिंदगी, देखें CCTV

मुजफ्फरनगरः दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर रफ्तार का एक ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी...

27 को Punjab Bandh को लेकर व्यापारियों का ऐलान, खुली रहेंगी दुकानें

फरीदकोटः अपनी मांगों को लेकर लगातार मोर्चा खोले बैठी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन ने 27 अगस्त के पंजाब...

इजरायल के PM Benjamin Netanyahu ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप, दावे पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने उनके...

Punjab News: बहबल कलां फायरिंग मामला, समन जारी होने पर विजय सांपला का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुर: SIT ने बहबल कलां फायरिंग मामले में BJP नेता विजय सांपला को 5वीं बार समन भेजकर 27 अगस्त...