जालंधर, ENS: अवतार नगर रोड़ पर स्थित Deeaar Studio में लगी भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार गली नंबर 6 के बाहर यह स्टूडियों है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना के दौरान स्टूडियों में मौजूद कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गया। दरअसल, आसपास की दुकानों में धुआं चला गया था। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान बंद थी और बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्टूडियों के कर्मी का कहना हैकि लक्कड़ के काउंटर पर स्विच में शार्ट सर्किट होने से घटना हुई है। इस घटना में स्टूडियों में काफी सामान जलकर राख हो गई। घटना के दौरान दमकल विभाग की 2 गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने का काम जारी है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
मामले की जानकारी देते हुए अवनीश सहोता ने बताया कि उन्हें सुबह 10.50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे और देखा कि दुकान पर काफी आग लगी हुई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान दुकान का ताला लगा हुआ था। ऐसे में ताला तोड़कर दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान आसपास की दुकानों में धुंआ चला गया था, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के दौरान हुए नुकसान के बारे में दुकान मालिक ही बता सकते है।
दुकान मालिक दमन ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना फोन के जरिए मिली थी। घटना के दौरान वह घर पर मौजूद थे और दुकान बंद थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा तो दुकान में काफी आग लगी हुई थी। ऐसे में दुकान के अंदर जाने के बाद ही नुकसान के बारे में पता लग पाएगा।