अजनालाः शहर के अंदर आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब मेहता परिवार और चोपड़ा परिवार अपने दर्जनों साथियों सहित भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। यह सम्मिलन शहरी अध्यक्ष अमित औल के नेतृत्व में हुआ, जहां विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने नए शामिल हुए परिवारों और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मेहता परिवार और चोपड़ा परिवार के आम आदमी पार्टी से जुड़ने से अजनाला शहर में पार्टी को बड़ा बल मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नए साथियों का स्वागत करते हुए पार्टी में उचित सम्मान देने की बात कही।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए रमन मेहता ने कहा कि अजनाला शहर में आम आदमी पार्टी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अजनाला शहर के विकास के लिए किए जा रहे कामों के कारण लोग उनसे जुड़ रहे हैं।