Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली...

Punjab News: बुड्ढा दरिया से व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कश्मीर नगर इलाके में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बुड्ढा दरिया में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
एक राहगीर के मुताबिक, उसने शाम करीब 5:30 बजे बुड्ढा दरिया में शव को देखा। इसके बाद उसने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

करीब एक घंटे बाद पहुंची PCR टीम
सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद PCR पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी शव को दरिया से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

लगातार शव मिलने से उठ रहे सवाल
वहीं, इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में बुड्ढा दरिया से आए दिन शव मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। शव मिलने के कारणों और मृतक की पहचान का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों...

Punjab News: बस स्टैंड पर बैग से मिला IED, तीन लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील  View this post on Instagram...

Punjab News: मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग की कोशिश, देखें वीडियो

दुकान के मालिक संदीप शर्मा ने कहा- 6 महिने पहले 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती गुरदासपुरः बटाला में...

मुख्यमंत्री ने मेघवाल उत्थान समिति की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का दिया आश्वासन

31 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि समरसता कोई...

Jalandhar News: गैंगस्टरों को शरण देने व फिरौती मांगने के आरोप में युवक गिरफ्तार

जालंधरः नूरमहल पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों को शरण देने व लोगों से फिरौती मांगने के आरोप...