Himachal Govt

Himachal Govt
InternationalAmerican Airlines में धमाका, 5 यात्री घायल; करवाई एमरजेंसी लैंडिंग

American Airlines में धमाका, 5 यात्री घायल; करवाई एमरजेंसी लैंडिंग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः अमेरिका में एक विमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान एक यात्री का लैपटॉप फट गया। इस दौरान फ्लाइट के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस दौरान पायलट ने फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई और यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला। इस दौरान पायटल की यात्रियों ने तारीफ की।

आपको बता दें अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 2398 ने जॉर्जिया के अटलांटा से टेक्सास के डलास के लिए उड़ान भरी थी। जिसमें 130 यात्री सवार थे। लैंडिंग से कुछ समय पहले ये हादसा पेश आया। आग की चपेट में आने से 5 यात्री झुलस गए।

विमान में आग लगते ही फ्लाइट अटेंडेंट्स ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने थर्मल कंटेनमेंट बैग की मदद से लैपटॉप में लगी आग को नियंत्रित किया। इस दौरान पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

डलास-फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही रनवे पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर ही उनका मेडिकल चेकअप किया गया। दमकल कर्मियों ने विमान में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया।

हादसे में झुलसे पांच यात्रियों को एयरपोर्ट पर बनाए मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि पांचों यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है और इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अमेरिकन एयरलाइंस ने फायर ब्रिगेड से घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है। साथ ही विमान में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar Heights में छात्रा ने किया Suicide

जालंधरः जालंधर हाइट्स में एक लड़की की डेडबॉडी मिलने...

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Teachers Day वाले दिन शिक्षकों को मिलेगा खास अवॉर्ड, राष्ट्रपति Draupadi Murmu करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली: 5 सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु 48...

Jalandhar Heights में छात्रा ने किया Suicide

जालंधरः जालंधर हाइट्स में एक लड़की की डेडबॉडी मिलने का मामला सामने आया है। संदिग्ध मौत की सूचना पर...

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई...