Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबालिका गृह में नाबालिगा की पानी में डुबोकर मौत, साथी युवतियों को...

बालिका गृह में नाबालिगा की पानी में डुबोकर मौत, साथी युवतियों को लिया हिरासत में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः वृंदावन में राजकीय बालिका गृह में लड़कियों ने 14 साल की सहेली को बाथरूम में डुबोकर मार देने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बालिका गृह से बाहर निकलना चाहती थीं। उन्हें लगा कि किसी की मौत होने पर बालिका गृह बंद हो सकता है और सभी लड़कियों को घर भेज दिया जाएगा।

वारदात के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी लड़कियां रोने का नाटक करने लगी। हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दूसरी लड़कियों को भी अपने साथ कर लिया। मृत किशोरी को न्याय दिलाने के नाम पर नारेबाजी की। CCTV कैमरों को तोड़ने की भी कोशिश की।

शनिवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। इसमें पानी में डूबने से किशोरी की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि बाथरूम में तीन किशोरियां गई थीं, लेकिन 45 मिनट बाद दो ही बाहर निकली। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। दोनों ने वारदात कबूल कर ली।

राजकीय बालिका गृह चैतन्य विहार इलाके में है, यहां 140 लड़कियां रहती हैं। दोनों आरोपी किशोरियों की उम्र 15-15 साल है। एक पीलीभीत और दूसरी अलीगढ़ की रहने वाली है। बालिका गृह की अधीक्षिका प्रगति खरे ने मामला दर्ज करवाया है। इसमें दोनों आरोपी किशोरियों के अलावा साजिश में शामिल तीन किशोरियों को भी आरोपी बनाया गया है।

दोनों आरोपी किशोरियों ने बताया कि हमारा संरक्षण गृह में मन नहीं लग रहा था। इसलिए हम यहां से निकलना चाहते थे। इसी दौरान किसी ने हमसे कहा कि अगर यहां किसी की मौत हो जाए तो संरक्षण गृह बंद हो सकता है। यहां रहने वाली लड़कियों को घर भेज दिया जाएगा।

इसके बाद हम दोनों ने हत्या की साजिश रची। शनिवार को जैसे ही उनकी सहेली बाथरूम में गई, दोनों भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने उसे पानी में डुबो दिया और बाहर निकल आईं। कुछ देर बाद दूसरी लड़की बाथरूम में गई तो वारदात का पता चला। इसके बाद बालिका गृह के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी।

SSP श्लोक कुमार ने बताया कि वारदात के बाद सीसीटीवी चेक की गई। जिस कमरे में किशोरी रह रही थी, उसमें अटैच्ड बाथरूम था। राजकीय बालिका गृह प्रशासन के मुताबिक मृतक किशोरी के जन्म के कुछ समय बाद ही उसके पिता की मौत हो गई थी। उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी, बाद में उनकी भी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप एनएच-139 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार थार की चपेट में...

Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ हादसा, साउंड बॉक्स सेटअप घिरने से घायल हुए छात्र, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर यश इन दिनों अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टॉक्सिक 26 अगस्त...