Himachal Govt

Himachal Govt
Unaजिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में भाषण, कविता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदान के महत्व, मतदाता जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लता ठाकुर, द्वितीय स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कशिश राणा तथा तृतीय स्थान किरण एवं मानसी दत्त ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से लोकतंत्र एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल तथा द्वितीय स्थान वंशिका ने प्राप्त किया। इसी प्रकार पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से मतदान के महत्व और निर्वाचन साक्षरता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इसमें प्रथम स्थान अंतिम वर्ष के छात्र वरुण, द्वितीय स्थान तनवी तथा तृतीय स्थान नैंसी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विनोद कुमार, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रो. निकिता गुप्ता एवं प्रो. कमलेश कुमार ने निभाई। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने “आपका वोट, आपकी आवाज, हमारा भविष्य” तथा “जागरूक नागरिक बनें, जिम्मेदार मतदाता बनें” जैसे संदेशों के माध्यम से मतदान एवं लोकतांत्रिक भागीदारी के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...