ऊना,सुशील पंडित: बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप द्वारा समूह के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर शिव मंदिर, प्राथमिक विद्यालय के नजदीक, बड़ेढा में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया गया है। रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है तथा एक रक्तदान से कई लोगों का जीवन बचाने में सहायता मिल सकती है।
बड़ेढा लोक सेवा ग्रुप का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सेवा भावना और मानवता की भावना को मजबूत करना है। समूह के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। समूह की ओर से सभी क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि वे इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

