ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में बीसीए सभागार में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या एवं पीटीए अध्यक्ष डॉ. मीता शर्मा ने की। बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, छात्र कल्याण एवं महाविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन करते हुए भूपिंदर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष, किरण बाला को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, डॉ. शाम सिंह बैंस को महासचिव तथा कुलदीप धीमान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. विकास सैनी, डॉ. पवित्रा दुलारी, प्रो. प्रवीण सैनी, डॉ. अलका रानी एवं डॉ. मोनिका ठाकुर को शामिल किया गया। अशोक कुमार को सलाहकार सदस्य तथा प्रो. पुनीत प्रेम को शिक्षक सलाहकार नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर पीटीए महासचिव डॉ. शाम सिंह बैंस ने वित्तीय वर्ष 2025–26 का वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा पीटीए की आय-व्यय एवं विद्यार्थियों के हित में किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
प्राचार्या एवं पीटीए अध्यक्ष डॉ. मीता शर्मा ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभिभावक एवं शिक्षक आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

