ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा पीटीए सचिव डॉ. कुलदीप सिंह ने अवगत कराया कि पीटीए आम सभा की बैठक, 31 अगस्त 2026 को होगी। इस बैठक में सत्र 26 -27 के लिए पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक 11:00 बजे महाविद्यालय में होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने सभी अभिभावकों एवं पीटीए सदस्यों से सहयोग की अपील की है।

