Himachal Govt

Himachal Govt
Una­विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का अनोखा प्रदर्शन महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु...

­विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का अनोखा प्रदर्शन महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु किया हवन : नवी राजपूत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन के क्रम में आज महाविद्यालय प्रबंधन की सद्बुद्धि एवं सकारात्मक सोच के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया । इकाई मंत्री नवी राजपूत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि  शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने के बावजूद प्रबंधन द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया है।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हवन के माध्यम से ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है कि महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि प्रदान हो तथा वह विद्यार्थियों की जायज मांगों को संवेदनशीलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करे। विद्यार्थियों का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि छात्रहित से जुड़े विषयों का न्यायसंगत समाधान करवाना है।

विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षा संस्थान विद्यार्थियों के हित, सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखकर संचालित किए जाने चाहिए। यदि विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक भार डाला जाता है और उनकी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों को लगातार नजरअंदाज किया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवाज उठाना विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि वह हठधर्मिता छोड़कर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करे और समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

ईश्वर से यही प्रार्थना है—महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि मिले, विद्यार्थियों की आवाज सुनी जाए और छात्रहित में न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से...

महिला उद्यमिता समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए जरुरी: राज्यपाल

सशक्त महिलाएं और उद्यमशील युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण...

HCS अधिकारियों की PR संबंधी प्रतिवेदनों का होगा जल्द निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा)...

Agristack Platform पर किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य 24 तक पूरा करें: CM Saini

चंडीगढ़: किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न...

Bollywood actors Arjun Rampal और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने की रजिस्टर शादी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी लंबे समय से पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर...

महिला उद्यमिता समावेशी विकास और आत्मनिर्भर भारत के लिए जरुरी: राज्यपाल

सशक्त महिलाएं और उद्यमशील युवा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए आवश्यक शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने चंडीगढ़ में आयोजित...

HCS अधिकारियों की PR संबंधी प्रतिवेदनों का होगा जल्द निपटारा

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) से संबंधित प्रतिवेदनों...

Agristack Platform पर किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य 24 तक पूरा करें: CM Saini

चंडीगढ़: किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित गति व प्रभावी ढंग से लाभ प्रदान...