Punjab Govtपंजाब सरकार पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा करवाएगी उपलब्ध:...

पंजाब सरकार पैस्को कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का बीमा करवाएगी उपलब्ध: Mohinder Bhagat

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैबिनेट मंत्री ने पैस्को के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह बात रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पैस्को) के कामकाज की समीक्षा करते हुए कही।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि पैस्को के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है। सरकार का उद्देश्य पैस्को कर्मचारियों को बेहतर सुरक्षा तथा कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। बैठक के दौरान पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने मंत्री को कॉरपोरेशन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पैस्को के अधीन 23,500 से अधिक कर्मचारी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को पैस्को के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने, पूर्व सैनिकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस...

हम पंजाब को शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं: CM Mann

धूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

Punjab News: दादा संग गांव जा रही 5 साल की मासूम को छोटे हाथी ने कुचला

लुधियानाः जिले के बस स्टैंड के बाहर एक बेहद हादसे में 5 साल की मासूम बच्ची की मौत हो...

Jalandhar News: गन्ने के खेतों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के गांव संग धेसियां में गन्ने के पांच खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने...

Vitamin D की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, समय रहते करें गौर

सेहत: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरुरत पड़ती है। इन्हीं...

PM मोदी पर फिर खरगे के विवादित बोल, भाषण के दौरान युवक ने किया विरोध, मचा हंगामा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान हंगामा हो गया।...