Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे,...

बड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः मुंडका के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में एक की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में गैस भरते समय उसके सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। घटना को लेकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

मृतक की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष को तौर पर हुई है। दमकल विभाग से जानकारी के अनुसार, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर 4 बजे हुई। ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलिंडर में धमाका हो गया। दमकल विभाग के अनुसार, शाम 4 बजे मौके से सूचना मिली कि ट्रक के सिलेंडर में धमाका हुआ है और हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत और चोटों की गंभीरता के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं घायल 6 लोगों में से एक की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा कर्मियों ने घटनास्थल पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और सुनिश्चित किया कि स्थिति नियंत्रण में आ जाए। अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जाती है। बाहरी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। अधिकारी घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं। अधिकारी पता लगा रहे हैं कि रिफिलिंग की प्रक्रिया में कहीं कोई चूक तो नहीं हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

मांगों के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: पंजाब के...

Haryana News: HKRN कर्मियों को पक्का करने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी करेगी प्रदर्शन, लोगों से की अपील, देखें वीडियो

पंचकूला: बीजेपी की ओर से चुनाव में HKRN कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था परंतु आज...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड एक्टर Sunil Shetty, परिवार के साथ टेका माथा, देखें वीडियो

अमृतसर: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनीत शेट्टी अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने...

पंजाब चुनावों को प्रभावित करने के लिए अपनाए जा रहे पुराने लोकतंत्र-विरोधी हथकंडे: CM Mann

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तीखा...

श्रमिकों का कल्याण कामगार कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकताः नरदेव सिंह कंवर

डिजिटल सेवाओं के विस्तार तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया बल शिमला: हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार...