Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalमलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे डिपोर्ट, IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार,...

मलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे डिपोर्ट, IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को डिपोर्ट कराने में सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से ये कार्रवाई की।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेशिया से डिपोर्ट किए तीन आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बहिबल, अजॉय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, रंगदारी, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर लुधियाना में हैंड ग्रेनेड धमाका करने की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई है।

मलेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस अब उन्हें पंजाब लाकर आगे की जांच शुरू करेगी।

ये कार्रवाई विदेशों में छिपकर पंजाब में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ट्रांसनेशनल संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी दुनिया के किसी भी हिस्से में छिपें, पुलिस उन्हें ट्रैक कर न्याय के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग...

देश में पीएम गतिशक्ति पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हरियाणा बना नंबर 1

बुनियादी ढांचा परियोजनाएं 9 से बढ़कर 34 हुईं चंडीगढ़: हरियाणा...

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की...

कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

कस्टडी में गैंगस्टर के कत्ल को लेकर विवादों में घिरी पुलिस हिसारः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटना...

Bigg Boss 20 में शामिल हो सकते हैं ये मशहूर चेहरे, सामने आए नाम, देखें लिस्ट

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का चर्चित शो बिग बॉस एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। बिग...

Jalandhar News: पुलिस कर्मी ने स्कूल के ऑटो को मारी टक्कर, बच्चा गंभीर घायल, देखें वीडियो

घायल बच्चे को देखने की बजाए गाड़ी के नुकसान को देखने लगा पुलिस कर्मी जालंधर, ENS: एपीजे कॉलेज के सामने...