लुधियानाः जिले के कंगनवाल इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है, जो किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक उस पर हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार कंगनवाल इलाके में अपने चाचा के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों के साथ उसका विवाद चल रहा था। करीब एक हफ्ते पहले भी उनकी किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने मौका पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात के बाद परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। कंगनवाल चौकी इंचार्ज करमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आज (मामला दर्ज होने वाले दिन) इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और वारदात की पूरी वजह का भी खुलासा किया जाएगा।

