Himachal Govt

Himachal Govt
InternationalDonald Trump ने South Korea को दिए सैन्य अभ्यास कम करने के...

Donald Trump ने South Korea को दिए सैन्य अभ्यास कम करने के आदेश, शेयर की खास पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कोरिया के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास को कम करने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने पेंटागन को सियोल के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को कम करने के लिए कहा है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया ने भी ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करवाने के लिए अमेरिकी कोशिशों में शामिल होने का अनुरोध ठुकरा दिया है। इससे जुड़ी एक पोस्ट भी यूएस के राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

किम जोंग के साथ संबंध अच्छे हैं

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि – ‘उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं। ऐसे में मुझे यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही कि अमेरिका ने बहुत पहले ही दक्षिण कोरिया के साथ में मिलकर संयुक्त सैन्य अभ्यास करने का समझौता किया था। यह सैन्य अभ्यास न सिर्फ बहुत महंगा है। इसका ज्यादातर खर्च हमेशा के जैसे अमेरिका ही उठाता है बल्कि ये एक ऐसा संदेश भी देता है जो कि पूरी तरह से गलत और आक्रामक है। ये संदेश उस देश के लिए ठीक नहीं है जो तब से शांत और सम्मानजनक रहा है जब से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने हैं’।

सैन्य अभ्यासों को कम किया जाए

आगे ट्रंप ने लिखा कि – ‘हालांकि अब सैन्य अभ्यासों को पूरी तरह से रद्द करना बहुत देरी हो गई है फिर भी मैंने युद्ध सचिव पीट हेगसेथ को यह निर्देश दिया है कि इन संयुक्त सैन्य अभ्यासों का दायरा काफी हद तक कम कर दिया जाए। इससे थोड़ा अलग मामला है परंतु हाल ही में मैंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से यह पूछा था कि क्या वो ईरान को परमाणु मुक्त बनाने के हमारे अभियान में साथ देंगे’। उन्होंने कहा कि – ‘जी, नहीं धन्यवाद आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद’।

मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हुए हस्ताक्षर

ट्रंप की ओर से एक ओर पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें यह लिखा गया है कि – ‘बहुत खुश हूं कि सऊदी अरेबिया, तुर्किए और पाकिस्तान ने हाल ही में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर साइन किए हैं। मिडिल ईस्ट के देश जैसे एक साथ आ रहे हैं और अब वो अपनी रक्षा अच्छे ढंग से कर पाएंगे ऐसे में यह काबिले तारीफ है। इन तीनों देशों के महान नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई। यह एक बहुत ही बड़ा, साहसी और बहुत जरुरी पहला कदम है’।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर...

Jalandhar News: Kartar Bus से नौजवान की मौत को लेकर CP Office पहुंची BJP, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के अलास्का चौक पर करतार बस...

Jalandhar News: आरती राजपूत ने क्रिशचन समुदाय पर लगाए सरकारी जगह कब्जाने के आरोप, देखें Live

बेअदबी मामले में विवादों में घिरे DCP Dhillon जालंधर, ENS: चौगिटी के इलाके में जगह पर कब्जा करने को...

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड मिनी और एप्पल टीवी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के साथ चौबेपुर हाईवे...