Himachal Govt

Himachal Govt
religiousसावन सोमवार वाले दिन कल मनाई जाएगी नाग पंचमी, बनेगा शुभ संयोग,...

सावन सोमवार वाले दिन कल मनाई जाएगी नाग पंचमी, बनेगा शुभ संयोग, जानें पूजा का मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: सावन का महीना इस बार भक्तों के लिए बहुत खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में बेहद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। कल यानी की 17 अग्सत को सावन महीने के तीसरे सोमवार के दिन नाग पंचमी का अत्यंत दुर्लभ योग बन रहा है। हिंदू पंचागों की मानें तो सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 पर शुरु होगी और 17 अगस्त को शाम 5 बजे खत्म होगी। उदया तिथि की मानें तो नाग पंचमी का यह त्योहार कल मनाया जाएगा। सावन के महीने में नाग पंचमी का पर्व इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि भगवान शिव के गले में नाग देवता आभूषण के तौर पर सुशोभित रहते हैं।

पूजा का मुहूर्त

कल नाग पंचमी के लिए सुबह का मुहूर्त सबसे अच्छा रहेगा। पंचागों के अनुसार, सुबह 6:04 बजे से लेकर सुबह 8:39 बजे तक रहेगा।

नाग पंचमी और सावन सोमवार का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नाग पंचमी वाले दिन नाग देवता की पूजा करने से परिवार को सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-शांति आती है। इस बार सोमवार का दिन होने के कारण शिव भक्त भोलेनाथ का जलाभिषेक और नाग देवता की पूजा एक साथ कर पाएंगे। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो यह दिन राहु-केतू और कालसर्प दोष की शांति के लिए भी बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है।

ऐसे करें पूजा

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, चावल और फूल चढ़ाएं। पुराणों की मानें तो इस दिन शिवलिंग पर नीले रंग का अपराजिता का फुल अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि यह उपाय करने से आपके जीवन के कष्ट दूर होंगे और कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। इसके बाद नाग देवता के चित्र या फिर प्रतीमा पर फूल, अक्षत, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित करें।

इस बात का रखें ध्यान

नाग पंचमी वाले दिन जीवित सांपों को पकड़कर जबरदस्ती दूध न पिलाएं। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। इसके अलावा नाग देवता की प्रतिमा, तस्वीर या किसी सात्विक प्रतीक का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा कल के दिन किसी भी जीव को न सताएं न ही जानवरों को कोई कष्ट दें। पूजा के दौरान अपना मन शांत रखें। क्रोध न करें और किसी को अपशब्ध न कहें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ Darwin Test Match में छाया बांग्लादेश, Tanzid Hasan Tamim ने लगाया शानदार शतक

खेल: बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ...

गूगल ने Students के लिए लॉन्च किया Gemini AI App, बच्चों का डेटा रहेगा पूरा Safe

टेक्नोलॉजी: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की यदि बात...

अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित...

Punjab में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

लड़कियां पहले लोगों को फंसाती फिर फर्जी पुलिस वाले...

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ Darwin Test Match में छाया बांग्लादेश, Tanzid Hasan Tamim ने लगाया शानदार शतक

खेल: बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट मैच में 9 विकेटों से ऐतिहासिक जीत हासिल...

गूगल ने Students के लिए लॉन्च किया Gemini AI App, बच्चों का डेटा रहेगा पूरा Safe

टेक्नोलॉजी: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की यदि बात करें तो उसमें गूगल भी शामिल है। गूगल आए दिन...

अमित शाह का सोनिया गांधी पर हमला, कहा- देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी

जयपुरः राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर स्वतंत्रता...

Punjab में हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

लड़कियां पहले लोगों को फंसाती फिर फर्जी पुलिस वाले करते ब्लैकमेल पटियालाः सीआईए पुलिस ने एक हनी ट्रैप गिरोह का...