नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित हो चुके अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर पूरे देश की ओर से उन्हें नमन किया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली में उनके समाधि स्थल अटल पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
View this post on Instagram
एक्स पर शेयर की पीएम ने पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि – ‘अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं याद कर रहा हूं। पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए यह कहा कि अद्भूत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया है। सुशासन और जन कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता ही रहेगा’।
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
बता दें कि देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक सदैव अटल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से भी अटल बिहारी वाजपेयी की स्मारक पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
3 बार रह चुके थे देश के पीएम
अटल बिहारी वाजपेयी देश के 3 बार प्रधानमंत्री रह चुके थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता के साथ अपने संवेदनशील व्यक्तित्व की ओर से भारतीय राजनीति में भी अलग पहचान बनाई थी। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिन का था। इसके बाद 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री का पद मिला। इसके बाद वह साल 1999 से लेकर 2004 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
कवि के तौर पर भी किया जाता है याद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक अच्छे वक्ता के अलावा कवि के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान ही भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण भी किया था। उनकी सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भूज परियोजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी आगे बढ़ाया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न भी सम्मानित किया गया था।

