Himachal Govt

Himachal Govt
Internationalट्रंप ने शेयर की किम जोंग के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- गुस्सा...

ट्रंप ने शेयर की किम जोंग के साथ पुरानी तस्वीर, लिखा- गुस्सा में दिख रहे हैं लेकिन हम दोस्त हैं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले बड़े सैन्य अभ्यास से ठीक पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल तेज कर दी है।

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों और परमाणु युद्ध की धमकियों के बीच ट्रंप ने तानाशाह किम जोंग उन के साथ अपनी ‘खास दोस्ती’ का दावा किया है। एक तरफ कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव अपने चरम पर है और मिसाइलें दागी जा रही हैं, तो दूसरी तरफ ट्रंप का ये बयान कूटनीतिक गलियारों में नई बहस का विषय बन गया है।

डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ ट्रंप ने लिखा है कि भले ही फोटो में वे दोनों बेहद गंभीर और गैर-दोस्ताना नजर आ रहे हों, लेकिन असल में उनके और किम जोंग उन के बीच रिश्ते बेहद मजबूत और बेहतरीन हैं। ट्रंप की यह कूटनीतिक टिप्पणी ऐसे नाजुक वक्त में आई है, जब इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां और आक्रामक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

ट्रंप का ये बयान अमेरिका और दक्षिण कोरिया के आगामी ‘उल्ची फ्रीडम शील्ड’ सैन्य अभ्यास की शुरुआत से ठीक पहले आया है। यह वार्षिक युद्धाभ्यास 17 से 27 अगस्त के बीच आयोजित होना है। उत्तर कोरिया हमेशा से ही इन संयुक्त अभ्यासों को अपने खिलाफ सीधे युद्ध की तैयारी और उकसावे की कार्रवाई मानता रहा है।

एक तरफ ट्रंप किम जोंग के साथ अपने निजी और मधुर संबंधों की दुहाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। दोनों देशों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा है। उत्तर कोरिया ने अपने तेवर सख्त करते 12 अगस्त को पूर्वी सागर (जापान सागर) की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। महज एक हफ्ते के भीतर यह उनका दूसरा मिसाइल परीक्षण था। दक्षिण कोरियाई सेना और अमेरिकी प्रशासन ने भी इस मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है। ऐसे में अमेरिका के आक्रामक सैन्य अभ्यास और उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल परीक्षणों ने इस पूरे क्षेत्र को एक बार फिर से रणनीतिक तनाव और युद्ध के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री...

मंदिर गई छात्रा लापता, भाई को किया मैसेज- मुझे ढूंढने की कोशिश न करना

भिवानीः हरियाणा के भिवानी शहर से एक गांव की...

International Airport पर हथियार चेकिंग के दौरान चली गोली; दो घायल, देखें वीडियो

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने...

देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ITBP के DIG परमिंदर सिंह की मौत

श्री आनंदपुर साहिब में शोक की लहर, 1:30 होगा अंतिम संस्कार जालंधरः इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में DIG के रूप...

मंदिर गई छात्रा लापता, भाई को किया मैसेज- मुझे ढूंढने की कोशिश न करना

भिवानीः हरियाणा के भिवानी शहर से एक गांव की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिवार ने बताया...

Punjab News: परेड में शामिल होने स्कूल गई 3 नाबालिग छात्राएं गायब, परिवार का रो-रो बुरा हाल

पटियालाः शहर के स्कूल में 15 अगस्त की परेड में शामिल होने गई तीन छात्राओं का गायब होने का...