Himachal Govt

Himachal Govt
HoshiarpurPunjab News: आर्मी के जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप,...

Punjab News: आर्मी के जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर कस्बे के नजदीक गांव सुनेहड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका की पहचान रमा के रूप में हुई है।

परिवार को बताया कि छत से गिर गई
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति ने हत्या के बाद किसी को शक न हो, इसके लिए रमा के परिवार को बताया कि वह छत से गिर गई है। इसके बाद उसे इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल ले जाया गया। जब रमा के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बेटी के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान देखे। इसके बाद परिवार को शक हुआ कि रमा के साथ मारपीट की गई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने रमा को मृत घोषित कर दिया।

शादी के बाद से मारपीट का आरोप
मृतका के परिवार ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि रमा की शादी गांव सुनेहड़ा निवासी आर्मी जवान अमरजीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों के एक 8 साल का बेटा और एक बेटी है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमरजीत सिंह रमा के साथ मारपीट करता था। 13 तारीख की रात अमरजीत आर्मी से छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार के मुताबिक, इसी दौरान उसने रमा के साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह 4 बजे परिवार को दी जानकारी
परिवार के अनुसार, आरोपी ने सुबह करीब 4 बजे उन्हें फोन कर बताया कि रमा छत से गिर गई है। इसके बाद उसे हाजीपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो रमा की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर गहरे चोटों के निशान देखकर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पति समेत चाचा-चाची पर केस दर्ज
पुलिस ने मृतका के परिवार के बयानों के आधार पर आरोपी आर्मी जवान अमरजीत सिंह के अलावा उसके चाचा कुलदीप कूकी और चाची सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी अमरजीत सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके चाचा और चाची अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा
थाना प्रमुख हरप्रीत ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करने के बाद पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर शाम मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।...

क्या तेल-गैस की परेशानी होगी दूर? रुस-भारत में चल रही नई रणनीति, जल्द हो सकता है विचार!

नई दिल्ली: रुस की ओर से भारत तक पहुंचने के लिए अब नए रेल कॉरिडोर की संभावना पर विचार...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों को लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं पर ऐसे लक्षण आपके...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...