Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtसीआईएसएफ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सीआईएसएफ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सीआईएसएफ की पीएंडएचसीएस यूनिट, चंडीगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में हरियाणा सरकार के विशेष सचिव मुनीश नागपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट के कमांडेंट ललित पंवार ने की। इस अवसर पर यूनिट लाइन में नव-स्थापित खुले व्यायाम स्थल का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्य अतिथि मुनीश नागपाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीआईएसएफ जवानों ने अनुशासित औपचारिक परेड प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। समारोह में यूनिट के अधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। इस दौरान जवानों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा सीआईएसएफ जवानों ने विभिन्न सामरिक युद्धकौशलों का प्रदर्शन करते हुए अपने साहस, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुनीश नागपाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की भूमिका की सराहना करते हुए जवानों के अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की।

मुनीश नागपाल ने सीआईएसएफ कार्मिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए यूनिट लाइन में नव-स्थापित खुले व्यायाम स्थल का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि जवानों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूनिट के उप कमांडेंट नितिन कुमार ने मुख्य अतिथि, अधिकारियों, जवानों एवं उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

पत्नी सुनीता आहूजा की बातों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- थोड़ा सा हद में रहिए

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।...

क्या तेल-गैस की परेशानी होगी दूर? रुस-भारत में चल रही नई रणनीति, जल्द हो सकता है विचार!

नई दिल्ली: रुस की ओर से भारत तक पहुंचने के लिए अब नए रेल कॉरिडोर की संभावना पर विचार...

शरीर में दिखने वाले ऐसे लक्षण देते हैं Iron की कमी का संकेत

सेहत: थकान, कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी दिक्कतों को लोग अक्सर नॉर्मल समझते हैं पर ऐसे लक्षण आपके...

अब AI से लिखा कंटेंट नहीं होगा Copy-Paste, वॉटरमार्क से छिपेगी तस्वीर !

टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिंजेस का इस्तेमाल लोग रोज के काम के लिए करते हैं। इससे हर काम आसान हो जाता...