Himachal Govt

Himachal Govt
Haryana Govtमुख्य सचिव ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

मुख्य सचिव ने स्वतन्त्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और वंदे मातरम् तथा राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। ध्वजारोहण समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने कृषि, उद्योग, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और प्रशासनिक सुधारों सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश को विकास के नए आयामों तक ले जाने के लिए सरकार और प्रशासन निरंतर प्रयासरत हैं।

रस्तोगी ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को सरल बनाना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

रस्तोगी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और आपसी भाईचारे, सद्भाव तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त हरियाणा तथा मजबूत भारत के निर्माण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने देश व प्रदेश के लिए सुख-समृद्धि, शांति एवं प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर निगरानी एवं समन्वय तथा शिकायत विभाग की विशेष सचिव और महिला व बाल विकास विभाग की निदेशक डॉ. प्रियंका सोनी, सतर्कता विभाग के विशेष सचिव स्वप्निल पाटिल व  पंकज सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य...

जल्द भारत आ सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान!

नई दिल्लीः बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान 20 अगस्त...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वालों को आयुष, यवुा...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना रहा है, वहीं दीनानगर के पास होशियारपुर की एक एनजीओ...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य...

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी किया सम्मानित

शिमला: हमीरपुर जिला के बड़सर में आयोजित 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...