मोगाः जिले के गांव गल कलां व आसपास के इलाकों में उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद हुआ। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और जीआरपी पुलिस को दी गई। जैसे ही रेलवे पुलिस को शव की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत समाज सेवा सोसायटी की मदद से से मृतक देह को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। जांच अधिकारी का कहना हैकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए मोर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 28 से 30 वर्षीय लग रही है, मृतक के बाल कटे हुए हैं व उसने नीले रंग की टी-शर्ट, काली जीन व काले जूते पहने हुए हैं।
वहीं समाज सेवा सोसायटी के प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस की ओर से सूचना मिली थी कि गल कलां की रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर उनकी टीम के साथ जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया।
उधर, जीआरपी के एएसआई तिरलोक सिंह ने बताया कि डगरू के स्टेशन मास्टर ने उन्हें सूचना दी थी कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है. इसके बाद समाज सेवा सोसायटी के माध्यम से शव की पहचान के लिए उसे मोगा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। एएसआई तिरलोक सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के करीब लग रही है। मृतक ने काले रंग के स्पोर्ट्स शूज, नीले रंग की ਟੀ-शर्ट व काली जीन पहनी हुई है व मृत के बाल कटे हुए हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से मृतक की पहचान की अपील की ताकि शव को उसके परिवारिक सस्दयों को सौंपा जा सके।

