Advertisement Girl in a jacket
JalandharJalandhar News: सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, कैबिनेट मंत्री का ऐलान

Jalandhar News: सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, कैबिनेट मंत्री का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जिले में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ज़िला-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। जहां उन्होंने 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जालंधर जिले के सभी सरकारी/निजी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने स्कूल और कॉलेज के उन छात्रों की कड़ी मेहनत की भी सराहना की। इस दौरान छात्राओं ने शानदार और देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से ज़िला-स्तरीय कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

वहीं चंडीगढ़ में स्कूल-कॉलेजो में छुट्टी का ऐलान किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, आभार और आत्ममंथन का अवसर है। इस के साथ ही राज्यपाल ने चंडीगढ़ के सभी स्कूलो में सोमवार को छुट्टी का ऐलान किया।

कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत ने कहा कि देश की आजादी के लिए पंजाबियों ने सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं और वर्तमान सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पदभार संभालते ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ ली थी और सभी सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह व डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीरें अनिवार्य की थीं। इसके साथ ही मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखकर वहां उनका भव्य बुत स्थापित किया गया है। सरकार ने जवानों और शहीदों के परिवारों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए शहीद जवानों व पुलिस कर्मियों की अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी है, जिसमें अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के वारिसों को सीधी भर्ती में 1 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया गया है।

सूबा सरकार ने राज्य की धार्मिक विरासत और विकास को नई दिशा दी है। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के लिए बजट में विशेष 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जबकि जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में 37 करोड़ की लागत से 10 एकड़ में ‘श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र’ विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और हाल ही में हरिद्वार, ऋषिकेश, खाटू श्याम व मथुरा-वृंदावन के लिए नई बसें रवाना कर इसका दायरा राज्य से बाहर भी बढ़ा दिया गया है। वहीं राज्य के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, सहेत और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘रंगला पंजाब’ स्कीम का बजट बढ़ाकर 1,176 करोड़ रुपए कर दिया गया है।

जन-कल्याणकारी योजनाओं के मोर्चे पर सरकार ने बड़े मील के पत्थर हासिल किए हैं। ‘मुख्यमंत्री म्हावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत 74.59 लाख से अधिक पंजीकृत महिलाओं के खातों में 2,274 करोड़ रुपए से ज्यादा की वित्तीय सहायता सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत जुलाई तक 33 लाख से अधिक राशन किट बांटी गई हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज और 1,090 आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से 6 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त दवाइयां और टेस्ट उपलब्ध कराए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से अब तक 45,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं राज्य को पूरी तरह अपराध-मुक्त बनाने के लिए ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान को पूरी सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिन दहाड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार...

7.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, गिरी इमारतें, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

फ्लोरेसः इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सुबह...

Punjab News: आजादी दिवस पर सीलिंग गिरने से मची भगदड़, कई घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के नेताजी सुभाष खेल संस्थान में स्वतंत्रता...

दर्दनाक हादसाः स्वतंत्रता दिवस पर पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 4 की मौत, देखें वीडियो

लखनऊः यूपी के लखनऊ में 15 अगस्त को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सुलतानपुर हाईवे...

Punjab News: दिन दहाड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करके बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं दिन दहाड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी...

7.7 की तीव्रता लगे भूकंप के तेज झटके, गिरी इमारतें, कई लोगों की मौत, देखें वीडियो

फ्लोरेसः इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सुबह 7.7 तीव्रता से भूकंप के तेज झटके लगे। इस तेज...

Punjab News: आजादी दिवस पर सीलिंग गिरने से मची भगदड़, कई घायल, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के नेताजी सुभाष खेल संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...