.
Unaतीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी...

तीज पर्व पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में सजी रंगोली, रची मेहंदी और बने पारंपरिक व्यंजन 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में तीज पर्व के उपलक्ष्य पर हिमोत्कर्ष महिला मंच के सौजन्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब ऊना की अध्यक्ष अमरजीत बबली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओं ने व्यंजन, रंगोली और मेहंदी स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यंजन प्रतियोगिता में छात्राओं ने खीर, मालपूड़े, पतेहड़ और दही-भल्ला सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजन तैयार किए।

छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां भी सजाईं। वहीं, फैशन डिजाइनिंग ट्रेड की छात्राओं ने महिला मंच की सदस्यों व संस्थान की अन्य छात्राओं के हाथों पर मेहंदी के शानदार डिजाइन उकेरे। कटिंग-टेलरिंग ट्रेड की छात्राओं ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी तीज पर्व के उपलक्ष्य पर प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इनमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाली छात्राओं को 14 अगस्त शुक्रवार को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्य रंजना जसवाल, रमा कंवर, अनीति सूद, मंजू मनकोटिया, मनीषि ठाकुर, नीलम अग्निहोत्री, कविता गोयल,रेखा शर्मा, रंजू, संस्थान प्रशिक्षक मीना ठाकुर, निशा, कमला सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Haryana News: महिला से सोने का लॉकेट झपटने वाले 2 शातिर काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-7 क्षेत्र में महिला से सोने का लॉकेट झपटने की वारदात को सुलझाते...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...