.
Unaआधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

आधुनिक तकनीक से MSME को प्रतिस्पर्धी बनाने पर जोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग के आरएएमपी कार्यक्रम के तहत एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता और बाजार पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित मिनी कॉमन फैसिलिटी सेंटर में ‘स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग एवं जीईएम व सीपीपी पोर्टल’ विषय पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 53 एमएसएमई उद्यमियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया।

जिला उद्योग केंद्र ऊना के संजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन गगरेट के अध्यक्ष प्रमोद और सचिव सुरेश शर्मा भी मौजूद रहे।  संजय शर्मा ने उद्यमियों से ऐसी कार्यशालाओं का लाभ उठाने और आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के पहले सत्र में कोविद शर्मा ने स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, उद्योग 4.0, ऑटोमेशन, आईओटी, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और लागत अनुकूलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उद्योग उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ लागत को भी बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं।

दूसरे सत्र में पुनीत बक्शी ने जीईएम और सीपीपी पोर्टल पर पंजीकरण, ऑनबोर्डिंग, बोली प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और सरकारी खरीद में एमएसएमई के लिए उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी। इससे उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया से जुड़ने और अपने उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर तलाशने में मदद मिलेगी। आरएएमपी टीम ने उद्यमियों को आवश्यक तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया। प्रतिभागियों ने दोनों सत्रों में सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी...

कैबिनेट ने हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास और विनियमन नियम, 1976 में संशोधन को मंज़ूरी दी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...

विश्व बैंक वित्त पोषित 5,714 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ से 45 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा के जल भविष्य को सुरक्षित करने और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की राज्य की क्षमता को...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने सचखंड श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली...