.
Unaपीजी कॉलेज में एबीवीपी की भूख हड़ताल को लेकर विधायक का बड़ा...

पीजी कॉलेज में एबीवीपी की भूख हड़ताल को लेकर विधायक का बड़ा बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सतलाल सत्ती बोले कॉलेज बनता जा रहा भ्रष्टाचार का अड्डा

ऊना,सुशील पंडित: पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऊना में एबीवीपी की ओर से फीस वृद्धि और बीसीए लैब का काम पूरा करवाने सहित अन्य मांगों  को लेकर की गई सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कॉलेज प्रशासन और प्रदेश सरकार को घेरा है। विधायक सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के मामले में कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं है। सेल्फ फाइनांस कोर्सेज की बढ़ी फीस वापस लेने, छात्रों को पर्याप्त वाई-फाई सुविधा देने और निर्माणाधीन बीसीए लैब को जल्द शुरू करने की मांग जायज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज की व्यवस्थाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं और संस्थान भ्रष्टाचार का अड्डा बनता जा रहा है। सत्ती ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कॉलेज भवन के निर्माण का काम शुरू हुआ था, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह निर्माण कार्य भी लंबे समय से बंद पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने पर कॉलेज से जुड़े तमाम मामलों की विजिलेंस जांच करवाई जाएगी।

विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना पीजी कॉलेज में एक के बाद एक गंभीर मामले सामने आते रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर खरीद में कथित घोटाले का जिक्र विशेष रूप से किया। विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष कॉलेज में दाखिलों को लेकर भी धांधली के आरोप सामने आए थे। इसके बाद स्नातकोत्तर वार्षिक परीक्षाओं में एक ही परीक्षार्थी की दो उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय को भेजे जाने की घटना ने भी कॉलेज प्रशासन के भ्र्ष्टाचार को सारी दुनिया के सामने ला दिया।

उन्होंने कहा कि जब कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हो तो इस तरह की घटनाएं होना आम बात है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के बजाय कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि इन मामलों को दबाने के बजाय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

भाजपा विधायक ने कहा कि कॉलेज के नए भवन का निर्माण पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू करवाया गया था। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना था, लेकिन वर्तमान सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में निर्माण कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या और जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं तो भवन निर्माण को पूरा करवाने में सरकार की रुचि क्यों नहीं है।

विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि एक तरफ विद्यार्थियों से विभिन्न सुविधाओं के नाम पर शुल्क लिया जा रहा है, दूसरी तरफ कॉलेज की आधारभूत जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने सरकार से भवन निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने और बीसीए लैब को भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाने की मांग की।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दो टूक शब्दों में कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर ऊना पीजी कॉलेज में सामने आए सभी गड़बड़झालों की विजिलेंस जांच करवाई जाएगी। कंप्यूटर खरीद, दाखिले में कथित धांधली, उत्तर पुस्तिकाओं से जुड़े मामले और कॉलेज की अन्य वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जांच होगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: सिख समुदाय को सोचना चाहिए कि ये हमले क्यों हो रहे हैं: ज्ञानी रघुबीर सिंह, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी...

Haryana News: सोने की चुड़ियां चुराने वाला आरोपी उत्तराखंड से काबू, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में सभी पुलिस टीमों को चोरी...

S.I.R 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: Anindita Mitra

मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर ड्राफ्ट मतदाता सूची सौंपी चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित...

हरियाणा कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में 'हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण...

विश्व बैंक वित्त पोषित 5,714 करोड़ रुपये के ‘वाटर सिक्योर हरियाणा प्रोग्राम’ से 45 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़: हरियाणा के जल भविष्य को सुरक्षित करने और जलवायु संबंधी चुनौतियों से निपटने की राज्य की क्षमता को...