गुरदासपुर: जिले के गांव जोरा छत्रा में स्टेडियम के पीछे खेतों से एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। शव मिलने की खबर लगते ही लोगों में सनसनी फैल गई। इसके तुरंत बाद एरिया संबंधी पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
ये हुई मृतक युवक की पहचान
मृतक युवक की पहचान गांव जोरा छत्रा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार से घर नहीं लौटा था। इसके बाद और परिवार वाले उसे खुद ही ढूंढ रहे थे। इसके बाद शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस टीम का आया बयान
मौके पर पहुंचे जोरा छत्रा चौकी इंचार्ज सतिंदर सिंह का कहना है कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।