ऊना : जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए चार वाहनों के चालान किए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 9 और 10 अगस्त 2026 की रात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में की गई।
अवैध खनन अधिनियम के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में कुल 04 वाहनों को चालान किया गया। मौके पर ही चालानों का निपटारा करते हुए पुलिस ने 20,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों और खनन गतिविधियों से जुड़े लोगों से कानून का पालन करने की अपील की है.