गुरदासपुरः जिले के डेरा बाबा नानक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Punjab News: स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने ट/क्क/र, एक की मौ/त, 2 गं/भी/र घा/य/ल#PunjabNews #RoadAccident #ScorpioAccident #BikeAccident #BreakingNews pic.twitter.com/odpyMeonoS
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 10, 2026
बाइक चालक की मौके पर मौत
हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकार गांव के रहने वाले सबा मसीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सबा मसीह अपने दो बच्चों के साथ सरकारी कार्ड बनवाने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल की स्कॉर्पियो से आमने-सामने टक्कर हो गई।
दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
हादसे के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
बटाला की तरफ से आ रही थी स्कॉर्पियो
शिकार गांव के सरपंच बलदेव सिंह और डेरा बाबा नानक थाना पुलिस के अधिकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो बटाला की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।
पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में ली
हादसे की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, गाड़ी के चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।