टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे हैं। कई कंपनियां आज तक ऐसे एआई मॉडल्स को बना चुकी हैं जिनका गलत इस्तेमाल रोकने का कोई भी तरीका उपलब्ध नहीं है। कुछ समय पहले ही एंथ्रोपिक ने अपने Claude Mythos का ऐलान किया था। साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा हुआ यह मॉडल इतना ज्यादा एडवांस था कि इसको पब्लिक के लिए रोल आउट ही नहीं किया गया है परंतु कुछ कंपनियां ऐसी है जो अपने सिस्टम्स में खामियों का पता करने के लिए अभी तक इसका इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में अब Open AI भी इस भीड़ में शामिल हो चुका है। कंपनी ने यह खुद बताया है कि वो अपना अपकमिंग मॉडल Astra AI लेकर आ रही है। यह बहुत ही एडवांस होगा। इसके चलते अंब कंपनी ने इस पर काम करने की रफ्तार धीमी कर दी है।
आखिर क्या है Astra AI Model?
Open AI इन दिनों Astra नाम के मॉडल पर काम कर रही है। इसको एजेंटिंक कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी कैपेबिलिटीज से भी लैस कर दिया है। चैटबॉट वैसे तो कई सवालों के जवाब दे सकता है परंतु एजेंटिक एआई मॉडल टॉस्क पूरे करने के साथ-साथ टूल्स इस्तेमाल कर सकता है। इंसानी दखल के बिना किसी भी अपने स्पेसिफिक गोल को अचीव कर सकता है। ओपन एआई ने यह बताया है कि इंटरनल रिव्यू से यह पता चला है कि एजेंटिक कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी के मामले में यह काफी एडवांस है कि इसकी कैपेबिलटी को लेकर इतनी चिंता होने लगी है। इसके चलते इस पर अब काम स्लो हो गया है।
कंप्यूटर सिस्टम की खामियों का लगा सकता है पता
ओपन एआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवलपमेंट के दौरान यह मॉडल कंपनी के क्रिटिकल साइबर सिक्योरिटी थ्रेशहोल्ड तक पहुंच चुका है। यह मॉडल इतना एडवांस हो चुका है कि खुद से रियल वर्ल्ड के सिस्टम को पहचान कर साइबर अटैक भी कर सकता है। भले ही टारगेटेड सिस्टम अच्छे से प्रोटेक्टेड हो। आसान भाषा में अगर बोले तो यह मॉडल किसी भी कंप्यूटर सिस्टम की खामियों का पता लगाकर उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। इस काम के लिए सिस्टम को इंसानी मदद की जरुरत भी नहीं होगी। ऐसे में यह बोला गया है कि यदि ऐसे एडवांस मॉडल कोई इस्तेमाल करेगा तो इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।
वहीं अगर बात साइबर सिक्योरिटी को लेकर एंथ्रोपिक की करें तो Claude Mythos के चलते दुनियाभर की चिंता बढ़ चुकी है। यह मॉडल किसी भी तरह की ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को हैक कर देगा। ऐसे में इसके चलते पब्लिक रॉलआउट नहीं करेगी। दुनियाभर की कई कंपनियां इस्तेमाल कर रही हैं।