.
JalandharJalandhar News: धार्मिक स्थलों के बिजली बिल, पुजारियों को महंगाई भत्ता और...

Jalandhar News: धार्मिक स्थलों के बिजली बिल, पुजारियों को महंगाई भत्ता और गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठी मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने के लिए ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वरूप बिहारी शरण, पंजाब के प्रधान कंठ जज तथा चेयरमैन गुलशन शर्मा ने कहा कि हर रोज भारतवर्ष में लाखों गौओं की हत्या हो रही है। ऐसे में उन्होंने भारत सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपील की है। इसी के साथ ही ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की ओर से महाराष्ट्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने गौमाता को स्टेट पशु घोषित किया है।

बेअदबी कानून पास करने पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार का धन्यवाद किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक स्पेशल सेल बनाकर गौमाता को राज्य पशु का दर्जा दिया जाए और जिन जिलों में सरकारी गौशाला नहीं हैं, वहां गौशाला बनाई जाए। इसी के साथ सभी धार्मिक स्थलों पर कमर्शियल बिजली बिल माफ करने की अपील की गई। ब्राह्मण कन्याओं को शगुन स्कीम के तहत आर्थिक सहायता दी जाए, पंजाब ब्राह्मण भाईचारा बोर्ड को ब्राह्मणों की भलाई के लिए फंड दिए जाएं।

दिल्ली की तरह मंदिरों में पुजारियों को महंगाई भत्ता दिया जाए, पंजाब मंत्री मंडल के ब्राह्मणों का एक ब्राह्मण को मंत्री बनाया जाए, भगवान परशुराम के तपस्थली खाटी में विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी जाए, पंजाब भी यूनिवर्सिटी में भगवान परशुराम चेयर के लिए ग्रांट दी जाए, माइसर खाना मंदिर में नई वोट बनाकर चुनाव करवाया जाए और प्रशासन को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग 31 अगस्त और 1 सितम्बर 2026 को हरिद्वार में हो रही है, जिसमें ब्राह्मणों की भलाई के लिए, ब्राह्मण एकता के लिए विचार किया जाएगा। अध्यक्ष और नई कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी। उन्होंने पिछले दिनों देवी तालाब मंदिर में हुई पत्थरबाजी की निंदा की। ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला:...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे...

क्लब में DJ की धुन पर बीट के हिसाब से चले लात-घूंसे

लखनऊः जन्नत एक्स बिस्ट्रो एंड बार में 2 गुटों...

Punjab News: स्कूल फीस संशोधन बिल पेश, इतने साल से पहले नहीं बदली जाएंगी वर्दी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के सोमवार आखिरी दिन काफी अहम रहने वाला है। सदन में सरकार की...

Jalandhar News: Gujral Immigration के बाहर किसानों का धरना, 11.5 लाख रुपये को लेकर विवाद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: इमीग्रेशन एजेंटों की कथित धोखाधड़ी और मनमानी का मामला सामने आया है। 'गुजराल इमीग्रेशन' के दफ्तर के...

गांव में शहर जैसी सुविधाएं प्रदान करने का पूरा प्रयास कर रही राज्य सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अग्निशमन चौकी नेरवा का किया वर्चुअल लोकार्पण शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम...

कितना Safe है Open AI का नया Model? कंपनी ने खुद जताई चिंता

टेक्नोलॉजी: इन दिनों एआई मॉडल लगातार एडवांस हो रहे हैं। कई कंपनियां आज तक ऐसे एआई मॉडल्स को बना...