.
JalandharJalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के मेन चौक के पास यह हादसा हुआ है। जहां कार हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई करीब 25 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिर गई। हादसे के दौरान कार पलटते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा बल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर द्वारा सूचना मिली थी कि गुरयाया के मेन चौक के पास पुल से एक कार नीचे गिर गई है।

उन्होंने बताया कि कार सवार कपूरथला के भुलत्थ से लुधियाना की ओर जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आने के कारण कार बेकाबू हो गई और हाईवे की रेलिंग तोड़ती हुई पुल से नीचे जा गिरी। कार में बुजुर्ग व्यक्ति सहित दो अन्य परिवार के सदस्य भी सवार थे। हादसे में कार सवारों को चोटें लगीं, जिन्हें मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा बल की टीम द्वारा प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे करवाकर यातायात को पुनः सुचारू करवाया गया। घटना के संबंध में गुरयाया थाना पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पूर्व सांसद ने अधिकारी और ड्राइवर पर चलाई गोली, देखें वीडियो

बैंकाकः थाईलैंड के नोनथाबुरी स्थित एक सरकारी कार्यालय में...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के...

Jalandhar News: धार्मिक स्थलों के बिजली बिल, पुजारियों को महंगाई भत्ता और गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने की उठी मांग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: गौमाता को राष्ट्र पशु घोषित करने के लिए ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर...

पूर्व सांसद ने अधिकारी और ड्राइवर पर चलाई गोली, देखें वीडियो

बैंकाकः थाईलैंड के नोनथाबुरी स्थित एक सरकारी कार्यालय में एक पूर्व सांसद का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने की घटना सामने...