.
Nationalचोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने की घटना सामने आई है। जहां युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया। आसीवन थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में आरोप है कि एक पिता-पुत्र युवक को लखनऊ से पकड़कर गांव लाए। इसके बाद उसके हाथ रस्सी से बांध दिए गए, गले में चप्पलों की माला पहनाई गई और सिर मुंडवा दिया गया।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी 50 वर्षीय राजू अपने पुत्र राज के साथ गांव के बाहर स्थित बाग में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। रात को जब वे झोपड़ी के बाहर सो रहे थे, तभी गांव के 30 वर्षीय सोनू पुत्र गोकुल ने उनके मोबाइल फोन चुरा लिए।

राजू सिंह का मोबाइल बाद में एक बंद गुमटी के पास मिला। इसके बाद राजू और राज ने सोनू को पकड़कर उसके घर पर शिकायत की। आरोप है कि बाद में सोनू के हाथों में रस्सी बांधकर उसका सिर मुंडवाया गया, आधी मूंछें बनवाई गईं और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और...

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

Jalandhar News: Royal Hotel में युवती के शव बरामद होने पर SHO का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल के कमरे में एक युवती का शव बरामद हुआ...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कोखराज...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। पंजाबी क्वार्टर...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में...