.
Haryanaनवविवाहिता ने शादी के 9 माह बाद लगाया फंदा, सुसाइड नोट में...

नवविवाहिता ने शादी के 9 माह बाद लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- गरीब की बेटी की बलि चढ़ाना बंद करो…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के पुंज मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें कई सवाल खड़े कर दिए है। दो पन्नों में लिखा सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी सास, ससुर, पति, उसके भाई और कई रिश्तेदारों के नाम लिखे है।

मृतका की पहचान ज्योति (24) के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोट में उसने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के मामा बजरंग राज ने बताया कि उनकी भांजी ज्योति की शादी नवंबर 2025 में नवीन के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार आर्थिक स्थिति सीमित होने के बावजूद उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर ज्योति को परेशान किया जाने लगा। परिजनों का कहना है कि कथित प्रताडऩा लगातार बढ़ती गई और आखिरकार ज्योति ने यह कठोर कदम उठा लिया।

मृतका द्वारा छोड़े सुसाइड नोट में उसके मन का दर्द और ससुराल में झेली परेशानियों का उल्लेख है। नोट में उसने अपने गरीब माता-पिता द्वारा अपनी हैसियत से बढक़र शादी में सब कुछ देने का जिक्र करते ससुराल पक्ष पर लालच और प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि उसका सब कुछ छिन गया। आगे लिखा है कि अगर सच में दुनिया में गरीब के लिए न्याय नहीं है तो गरीब की बेटियों की बलि चढ़ाना बंद करो। सुसाइड नोट में लगाए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस से मामले में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

शहर थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका के परिजनों की शिकायत और कथित सुसाइड नोट के आधार पर रैली गोदाम निवासी नवीन बंसल समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और...

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने...

बिजली गुल होने से 6 घरों से लाखों के गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

हरदोईः कोतवाली देहात क्षेत्र के पोहकर पुरवा गांव में...

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और बस की टक्कर में एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

कोखराजः कशिया हाईवे गांव के पास नेशनल हाइवे पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कोखराज...

ऑटो सेंटर के सामने बस में लगी आग, जलकर हुई राख, देखें वीडियो

अलीगढ़ः रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। पंजाबी क्वार्टर...

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 90 किलो भुक्की और नंबर प्लेटें बरामद

संगरूरः कालाझड़ टोल प्लाजा पर देर रात कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में...

मुख्यमंत्री ने 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में डाली 1,595 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रदेश के लाखों परिवारों को बड़ी सौगात देते...