.
JalandharJalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज,...

Jalandhar News: बूटा पिंड में गोलियां चलने के मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बूटा पिंड में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात करीब 3 बजे बदमाशों ने घर पर हमला कर दिया और पीड़ित परिवार बदमाशों पर गोली चलाने के आरोप लगाए है। हमले के दौरान गली में खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दो खोल बरामद हुए और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि देर रात गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद एसीपी और एसएचओ जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि बूटा पिंड मेें 2 पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान एक पक्ष द्वारा पत्थर बाजी की गई और तेजधार हथियारों से गेट पर हमला किया गया।

इस घटना में गली में खड़े वाहनों को नुकसान हुई। एडीसीपी ने बताया कि अजय नाहर नामक व्यक्ति ने शिकायत दी है। अजय नाहर की ओर से भी पत्थरबाजी की गई और दूसरे पक्ष द्वारा फायर किए गए। मामले की जांच के दौरान एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं क्राइम में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा टीमें तैनात कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। एडीसीपी के अनुसार दोषियों द्वारा 3 फायर किए गए। हालांकि घटना स्थल पर पुलिस को 2 खोल बरामद किए गए। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान हुआ है। दोषियों को गिरफ्तार करने के बाद हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ बायनेम पर्चा दर्ज किया गया, जबकि 4 से 5 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया।

हादसे में मोहल्ला निवासियों की गाड़ियों को नुकसान हुआ है। बता दें कि पीड़ित बूटा पिंड की रहने वाली रेखा ने बताया कि वह देर रात अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात पास इलाके के रहने वाले बदमाश पुरानी रंजिश के चलते उनकी गली में तेज रफ्तार से बाइक लेकर उनके घर के बाहर आकर रुके और बाइक से उतरने के बाद गालियां निकालने लग पड़े। रेखा ने बताया कि पहले बदमाशों ने उनके घर पर तेजधार हथियारों से हमला कर घर की खिड़की तोड़ दी फिर दरवाजे पर हमला करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह बच्चों को लेकर घर की छत पर चली गई। उसने आरोप लगाए कि गाली गलौज करते हुए बदमाश तीन रौंद गोलियां चला फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हमले की शिकायत थाना संबंधित थाने की पुलिस को दी और पुलिस को दो खोल बरामद हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

पूर्व सांसद ने अधिकारी और ड्राइवर पर चलाई गोली, देखें वीडियो

बैंकाकः थाईलैंड के नोनथाबुरी स्थित एक सरकारी कार्यालय में...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया।...

पूर्व सांसद ने अधिकारी और ड्राइवर पर चलाई गोली, देखें वीडियो

बैंकाकः थाईलैंड के नोनथाबुरी स्थित एक सरकारी कार्यालय में एक पूर्व सांसद का तेजी से वीडियो वायरल हो रहा...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने की घटना सामने...

नवविवाहिता ने शादी के 9 माह बाद लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- गरीब की बेटी की बलि चढ़ाना बंद करो…

कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के पुंज मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या...