.
PunjabPunjab News: थाने के बाथरूम में महिला ने फंदा लगा किया सुसाइड,...

Punjab News: थाने के बाथरूम में महिला ने फंदा लगा किया सुसाइड, पड़ोसी के मर्डर में थी आरोपी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतस​रः तरनतारन के भिखीविंड थाने में पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला ने सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने था, जिसने सुबह करीब 9 बजे बाथरूम जाने के लिए कहा, जिस पर लेडी कांस्टेबल उसे बाथरूम ले गई और जहां उसने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला को किसी तरह का टॉर्चर नहीं किया और जांच में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान राजबीर कौर के नाम से हुई। परिजनों ने पुलिस पर महिला को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

एसएचओ हरप्रीत सिंह विर्क ने बताया कि 3 दिन पहले गांव कलसिया कलां में बलविंदर सिंह की हत्या के आरोप में रूप सिंह, उसके तीन बेटों और बेटी राजबीर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने राजबीर कौर को 8 अगस्त गिरफ्तार कर भिखीविंड थाने में रखा था। महिला को किसी तरह का भी टॉर्चर या इसके किसी भी परिवार के सदस्य को किसी भी तरह का टॉर्चर नहीं किया गया। बल्कि इनके साथ कानून के मुताबिक जो बनता था, दायरे के मुताबिक इनकी गिरफ्तारी करके इन्हें रखा गया। इनकी सही तरीके से देखभाल की गई और इन्हें खाना-पानी भी दिया गया।

उधर, मृतका के परिवार ने राजबीर कौर को हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। उसके भाई साजन सिंह, रेशम सिंह, लखविंदर सिंह और मां राज कौर ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजबीर कौर की शादी गांव पहुविंड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह से हुई थी और उसकी करीब डेढ़ साल की बेटी भी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया।...

आश्रम में जमीन पर सो रही तीन छात्राओं को सांप ने डसा, मौत

गढ़चिरोलीः महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले से एक आवासीय आश्रम स्कूल में रात के अंधेरे में एक जहरीला सांप ने...

चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटा काबू, केस दर्ज, देखें वीडियो

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा देने की घटना सामने...

नवविवाहिता ने शादी के 9 माह बाद लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- गरीब की बेटी की बलि चढ़ाना बंद करो…

कैथलः हरियाणा के कैथल जिले के पुंज मोहल्ले में एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या...

Jalandhar News: Highway की रेलिंग तोड़कर 25 फीट ऊंचे पुल से गिरी कार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के मेन चौक के पास...